फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather Update, 62.2 MM rain fell on the last night of Sawan, good rain is expected till August 31

Kanpur Weather Update: सावन की आखिरी रात 62.2 MM हुई बरसात, अभी 31 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना

Tue, 20 Aug 2024 02:50 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Aug 2024 02:50 PM IST
सार

Weather News: शहर में 22 जुलाई से 19 अगस्त की सुबह तक 165.5 मिमी पानी बरसा है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी 31 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather Update, 62.2 MM rain fell on the last night of Sawan, good rain is expected till August 31
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में सावन की आखिरी रात को झमाझम बारिश हुई। रविवार रात आठ बजे से लेकर सोमवार सुबह आठ बजे तक कुल 62.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह पूरे सावन की सबसे ज्यादा बारिश है। रविवार को दिन में भी झमाझम बारिश हुई। बता दें सावन 22 जुलाई से लेकर 19 अगस्त तक रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 31 अगस्त तक अच्छी बारिश होने के संकेत हैं।

विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार सावन के पहले दिन महानगर में बारिश नहीं हुई। उसके बाद से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग के अनुसार पूरे सावन में 165.5 मिमी से अधिक बारिश हुई, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा करीब 20 मिमी कम बताई जा रही है।

विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस बार बारिश कम होने की वजह चक्रवाती हवाओं का देर से बनना है। साथ ही हवा के कम दबाव वाला क्षेत्र ज्यादातर प्रदेश के निचले क्षेत्रों में होने से बारिश कम हुई। पिछले चार दिनों से लगातार रुक रुककर बारिश होने के बावजूद उमस में कमी नहीं आई है। एक दिन पहले की अपेक्षा अधिकतम तापमान में सिर्फ एक डिग्री की कमी आई है। पारा 34.4 डिग्री रहा। जबकि रात का पारा 24 डिग्री रहा, इसमें .5 डिग्री की कमी आई।

सावन में इस तरह बरसे बादल
22 जुलाई- 0
24 को 19.2
25 को 15.2
26 को 6.8
28 को 3.2
30 को 3.9

विज्ञापन

01 अगस्त को 0.3
02 को 39.4
05 को 0.2
07 को 7.8
08 को 37
09 को 12.6
10 को 0.3
11 को 27.6
12 को 1.2
13 को 47.8
14 को 0.4
15 को 5.8
18 को 0.2
19 को 62.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed