फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather There is a possibility of increased movement of clouds with bright sunshine wind will blow

Kanpur Weather Update: तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना, 19-20 अप्रैल को हवा चलेगी…बादल आएंगे

Fri, 18 Apr 2025 11:03 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Apr 2025 11:03 AM IST
सार

Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को कानपुर परिक्षेत्र में आसमान साफ रहेगा। धूप तेज निकलने के साथ बादलों की आवाजाही भी बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन
Kanpur Weather There is a possibility of increased movement of clouds with bright sunshine wind will blow
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के चलते माहौल में उमस बढ़ गई है। इसके साथ ही तपिश बढ़ने से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य औसत से अधिक हो गए हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री अधिक रहा है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो-तीन दिन तापमान में क्रमिक बढ़ोत्तरी का अनुमान जताया है। इसके बाद मौसमी गतिविधि बदलने के आसार हैं। नमी के कारण तापमान से अधिक गर्मी लगने का मौसमी विज्ञानियों का अनुमान है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को कानपुर परिक्षेत्र में आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन

Kanpur Weather There is a possibility of increased movement of clouds with bright sunshine wind will blow
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

41 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है अधिकतम तापमान
धूप तेज निकलने के साथ बादलों की आवाजाही भी बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी, अरब सागर से आ रही हवाओं के साथ पश्चिमी विक्षोभ की तरफ से आ रही हवा के मिलने से अंधड़ और गरजने वाले बादल बनेंगे। इससे वज्रपात की संभावना रहेगी। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

Kanpur Weather There is a possibility of increased movement of clouds with bright sunshine wind will blow
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तापमान
अधिकतम- 38.4 डिग्री सेल्सियस।
न्यूनतम- 22.7 डिग्री सेल्सियस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed