फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Temperature dropped by 8.8 degrees due to rain, weather can remain like this for three days

Kanpur Weather: सुबह से रात तक हुई बारिश, 8.8 डिग्री गिरा पारा, अभी तीन दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम

Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Jun 2023 12:11 AM IST
सार

सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. पांडेय ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात की वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। बारिश का यह सिलसिला अगले 72 घंटे तक जारी रह सकता है।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Temperature dropped by 8.8 degrees due to rain, weather can remain like this for three days
कानपुर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बुधवार को तड़के चार बजे से रात तक रुक-रुककर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। तापमान में लगभग नौ डिग्री की गिरावट के साथ उमस से भी राहत मिल गई। कुल 15 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 27 डिग्री पर आ गया, जो एक दिन पहले 35.8 डिग्री था। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बारिश का यह सिलसिला अगले 72 घंटे तक जारी रह सकता है।

विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने बताया कि बिपरजॉय चक्रवात की वजह से प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो रही है। इससे दिन में हवा में नमी में 87 प्रतिशत पर पहुंच गई, जबकि रात में एक दिन पहले की तरह 95 प्रतिशत पर बनी रही। बारिश के साथ धूप नहीं निकलने और 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने से उमस नहीं हो पाई। बरसात की वजह से तापमान सामान्य से 10.2 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन

इसी महीने आ सकता है मानसून
बिपरजॉय चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली हवाओं से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र मानसून को भी इसी महीने लेकर आएगा। मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. पांडेय का कहना है कि बुधवार की सुबह से मानसूनी हवाएं तेजी से उठीं। अब एक सप्ताह प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। पिछले वर्ष मानसून दो जुलाई तक आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed