{"_id":"6405750f230c659e5704627a","slug":"kanpur-weather-temperature-can-go-up-to-42-degrees-in-march-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: मार्च में 42 डिग्री तक जा सकता है पारा, रात में भी तेजी से बढ़ रहा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: मार्च में 42 डिग्री तक जा सकता है पारा, रात में भी तेजी से बढ़ रहा तापमान
Mon, 06 Mar 2023 10:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Mar 2023 10:38 AM IST
सार
सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस महीने पहली तारीख से लेकर अभी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ा है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम पारा एक बार 32 डिग्री, दो बार 31 और 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतितक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मार्च में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। पिछले वर्ष इस महीने का अधिकतम तापमान 31 मार्च को 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। संभावना जताई गई है कि जिस तरह से गर्मी बढ़ रही है, ऐसे में पहले सप्ताह के बाद से ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इस बीच रविवार को अधिकतम तापमान 31.4 (सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 16.4 (सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक) रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर होने की वजह से दिन के बजाए रात का पारा तेजी से बढ़ सकता है। दरअसल, रात के समय बादल रहने के कारण जमीन की ऊर्जा ऊपर नहीं जा पाती।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार इस महीने पहली तारीख से लेकर अभी तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ा है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम पारा एक बार 32 डिग्री, दो बार 31 और 30 डिग्री से ऊपर जा चुका है। इसी तरह रात का तापमान भी शुरू के दो दिनों तक 13 डिग्री से ऊपर उसके बाद तीन दिनों तक 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा चुका है।