फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Sunshine increased the temperature, evening winds brought coolness,

Kanpur Weather: धूप से पारा चढ़ा, शाम को ठंडक लाई हवाएं, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Mon, 02 Dec 2024 06:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 02 Dec 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Kanpur Weather: Sunshine increased the temperature, evening winds brought coolness,
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
धूप, बादल और हवाओं की गतिविधियों से तापमान में उतार-चढ़ाव बना है। सोमवार को दिन में धूप रहने से अधिकतम तापमान सामान्य औसत से ढाई डिग्री सेल्सियस अधिक हो गया। वहीं, उत्तर पश्चिमी हवाओं की नमी की वजह से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बादल रहने से 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति 48 घंटे तक बनी रह सकती है। इसके बाद मौसमी गतिविधियों में बदलाव होगा और पारा नीचे आने का अनुमान है।
विज्ञापन


तापमान के हल्के उतार-चढ़ाव के साथ सुबह धुंध और कोहरा बना रहता है। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में 600 मीटर रही है। इतनी दृश्यता तीन दिन से लगातार बनी है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 48 घंटे के बाद मौसमी गतिविधियां बदलने का पूर्वानुमान है। कानपुर परिक्षेत्र में उत्तर पश्चिमी हवाओं के साथ पूर्वी हवा भी आ रही हैं। दो हवाओं का मिश्रण हो जा रहा है। जब गतिविधियों में बदलाव आएगा और उत्तर पश्चिमी हवाओं में निरंतरता होगी तो तापमान नीचे आएगा। अभी एक से दो डिग्री सेल्सियस उतार-चढ़ाव है। 
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 28.6 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 10 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed