{"_id":"641966258d125abaad05e6a7","slug":"kanpur-weather-news-chances-of-rain-for-five-days-2023-03-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: मार्च में बहार, ऐसा मौसम पहली बार, पांच दिनों तक बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: मार्च में बहार, ऐसा मौसम पहली बार, पांच दिनों तक बारिश के आसार
Tue, 21 Mar 2023 01:39 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अरम उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:39 PM IST
सार
सीएसए मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों के बीच उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर से नमी लेकर मैदानी क्षेत्रों में आ सकती हैं, जिससे बारिश तो होगी ही, कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के कानपुर में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा जब मार्च में पिछले चार दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही। इतना ही नहीं अगले पांच दिनों तक पानी बरसने की संभावना बनी हुई है। ओले भी गिर सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग प्रमुख डाॅ. एसएन पांडेय के अनुसार मौसम में इस तरह का बदलाव पहली बार देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार हवा के कम दबाव की वजह से पश्चिमी विक्षोभ तो बना ही। साथ ही अरब सागर और भूमध्य सागर से चक्रवाती नम हवाएं एक साथ उठीं और पूरे देश में फैल गईं। मौसम में इस तरह के बदलाव की वजह से ओले पड़ना, तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं होती हैं। बताया कि इस तरह के मौसम की स्थिति एक-दो दिन से ज्यादा नहीं रहती हैं, लेकिन इस बार यह अधिक दिनों तक चल रहा है।
विज्ञापन
पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों के बीच उत्तर-पश्चिमी हवाएं एक बार फिर से नमी लेकर मैदानी क्षेत्रों में आ सकती हैं, जिससे बारिश तो होगी ही, कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। बिजली गिरने की भी संभावना है। बारिश और नम हवाओं की ओर से सोमवार को अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.2 डिग्री की कमी के साथ पारा 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान बादलों की वजह से दो डिग्री बढ़कर 16.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन
कब होती हैं मानसून और प्री मानसून बारिश
भारतीय प्रायद्वीप में प्री मानसून बारिश उत्तरी हिस्सों के पहले आती है और पहले चली भी जाती है। उत्तर भारत में एक जून 30 सितंबर तक मानसूनी बारिश होती है। प्री मानसून मार्च से मई तक माना जाता है।
मानसून दो प्रकार का
डाॅ. एसएन पांडेय के मुताबिक एक गर्मी का मानसून, जो अप्रैल से सितंबर तक चलता है और दूसरा सर्दी का मानसून जो अक्तूबर से मार्च तक चलता है। भारत में ज्यादातर लोग मानसून और वर्षा ऋतु को एक ही मानते हैं।
यह भी पढ़ें- IIT KANPUR के वैज्ञानिक का खुलासा: बायोमास का अंधाधुंध उपयोग दिल्ली में बढ़ा रहा प्रदूषण, जलाया जा रहा कोयला