फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Himalayan peaks will be covered in snow, plains will shiver, chances of rain

Kanpur Weather: हिमालयी चोटियां ओढ़ेंगी बर्फ की चादर, मैदानों में छूटेगी कंपकंपी, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Sat, 21 Dec 2024 06:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Dec 2024 06:48 PM IST
सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग की मानें तो 28 दिसंबर को भी पश्चिमी विक्षोभ आएगा। गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। जेट स्ट्रीम और उत्तर पश्चिमी हवाओं से नमी बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Kanpur Weather: Himalayan peaks will be covered in snow, plains will shiver, chances of rain
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम में बदलाव होने जा रहा है। अब हिमालयी चोटियां बर्फ की चादर ओढ़ेंगी और कानपुर परिक्षेत्र गंगा के मैदानी इलाकों में शीत लहर चलने की उम्मीद है। चार मौसमी गतिविधियां एक साथ सक्रिय हो रही हैं। इनके एक साथ जुट जाने से बारिश होगी। दिसंबर का आखिरी सप्ताह में मौसमी गतिविधियां सक्रियता दिखाएंगी और नए साल में ठंडक अपनी तेजी पर रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि 24 से 28 दिसंबर के मध्य बादल आ जाएंगे। इसके बाद 27 और 28 दिसंबर को गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बारिश होगी। 28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ भी हिमालयी क्षेत्र में पहुंचेगा।
विज्ञापन


कानपुर परिक्षेत्र और गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंडक लेकर आती हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि नए पश्चिमी विक्षोभ से हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। नए साल में लोगों को हिमालयी चोटियां बर्फ की सफेद चादर ओढ़े नजर आएंगी। चार तरह की मौसमी गतिविधियां सक्रिय हैं। एक यह कि बंगाली की खाड़ी में बने निम्न दबाव से नमी वाली हवाएं आ रही हैं। दूसरी गतिविधि राजस्थान में है। यहां चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके अलावा तीसरी गतिविधि के रूप में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।
विज्ञापन


आखिरी चौथी गतिविधि जेट स्ट्रीम की है। इन हवाओं के नीचे आने की वजह से कैस्पियन और भूमध्य सागर की नमी यहां आने लगेगी। अगर ये चारों सिस्टम एकजुट हो जाते हैं तो अधिक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही शीत लहरी शुरू हो जाएगी। वहीं जनवरी में ही ला-नीना के भी सक्रिय होने के आसार बन रहे हैं। इसके सक्रिय होने से समुद्र तल की ठंडक हवाओं के साथ माहौल में आ जाती है। सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसमी गतिविधियों का असर आने के पहले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक-दो डिग्री का उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके साथ ही धुंध और कोहरा के बने रहने के आसार है। विभाग के मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह दृश्यता सामान्य दो किमी के स्थान पर सात सौ मीटर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 24.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6 डिग्री सेल्सियस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed