{"_id":"63ea7f78c09c891e740bc599","slug":"kanpur-weather-cold-wind-blowing-at-a-speed-of-35-km-cold-increased-2023-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Weather: 35 किमी की रफ्तार से चली ठंडी हवा, फिर बढ़ी सर्दी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Weather: 35 किमी की रफ्तार से चली ठंडी हवा, फिर बढ़ी सर्दी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Tue, 14 Feb 2023 10:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 14 Feb 2023 10:14 AM IST
सार
मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार हिमाचल, उत्तराखंड की पहाड़ियों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। बताया कि मंगलवार से बादल छाएंगे, ठंड में शाम को हल्का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
कानपुर का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमालय की तलहटी से उठी उत्तर पश्चिमी हवाएं मैदानी क्षेत्रों में पहुंचते ही तेज हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से शुरू हुई हवाओं की रफ्तार 11:30 के करीब 35 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गईं। इसकी वजह से धूप के बावजूद दिन का पारा तीन डिग्री और लुढ़क गया। पिछले तीन दिन की बात करें तो अब तक हवाओं की वजह से तापमान 9 डिग्री नीचे जा चुका है।
विज्ञापन
इसी तरह रात का पारा भी 4.4 डिग्री लुढ़क गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार हिमाचल, उत्तराखंड की पहाड़ियों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी है। बताया कि मंगलवार से बादल छाएंगे, ठंड में शाम को हल्का इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन
महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा का कम दबाव वाला क्षेत्र बनने से हल्के बादल बनने शुरू हो गए, जिसकी वजह से हवा थोड़ी कम होगी लेकिन ठंडक अभी भी इस तरह बनी रहेगी। अगले करीब चार दिनों तक अधिकतम तापमान 22 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा।
पांच दिनों में हवा की रफ्तार
9 फरवरी को..5.9
10 को..2.7
11 को..2.2
12 को..6.2
13 को..35 किमी प्रति घंटा
9 फरवरी को..5.9
10 को..2.7
11 को..2.2
12 को..6.2
13 को..35 किमी प्रति घंटा