Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather: Clouds increased due to sea and Himalayan activity

Kanpur Weather: समुद्री और हिमालयी हलचल से बढ़े बादल, ठंड और तापमान में होगा इजाफा

Sun, 22 Dec 2024 06:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Dec 2024 06:55 PM IST
सार

Kanpur Weather News: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती घेरा बना। हिमालय क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखा। नमी से बादल बढ़ गए हैं। आगे ठंड और तापमान में इजाफा होगा।

विज्ञापन
Kanpur Weather: Clouds increased due to sea and Himalayan activity
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मौसमी गतिविधियों से बने चक्रवाती घेरों का असर बढ़ रहा है। इसकी वजह से नमी बढ़ गई है और कानपुर परिक्षेत्र और आसपास के इलाकों में बादल आने लगे हैं। साथ ही हिमालयी क्षेत्र में बीते दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ का असर बाकी है। इसकी वजह से भी नमी आ रही है। नमी ने बादल बढ़ाए हैं जिसकी वजह से धुंध और कोहरा बढ़ गया है। रविवार को दृश्यता दो किमी सामान्य के स्थान पर घटकर 130 मीटर ही रह गई है। गंगा और जलाशयों के किनारे दृश्यता 90 मीटर ही रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि बादल अभी और बढ़ेंगे।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर गहरा दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसका चक्रवाती घेरा पूर्व-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। अगले 24 घंटों में कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसी क्रम में उत्तर-पूर्व राजस्थान पर भी एक चक्रवाती घेरा है। इसकी नमी कानपुर परिक्षेत्र पर आ रही है। इसके साथ ही अरब सागर पर भी एक हवाओं का घेरा बना है। इससे भी हवाओं में नमी बढ़ रही हैं। दूसरी तरफ पश्चिमी विक्षोभ उत्तर जम्मू-कश्मीर और आसपास के लद्दाख क्षेत्रों में सक्रिय है। हिमालयी क्षेत्र में दूर तक पिछले दिनों आए पश्चिमी विक्षोभ का असर है।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि समुद्रों और हिमालय पर मौसमी हलचल हैं। इनके असर से कानपुर परिक्षेत्र और प्रदेश के अन्य स्थानों पर बादल आ रहे हैं। बादलों के छाए रहने की वजह से रात का न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। मौसमी गतिविधियों के कारण और बादल आएंगे। बादल छाने की वजह से धूप कमजोर होगी। इससे दिन का तापमान कम होगा। अधिकतम तापमान कम होने और माहौल में नमी बढ़ने से ठंडक और बढ़ेगी। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा के मुताबिक 24 से 28 दिसंबर के बीच बादल बढ़ेंगे। इससे 28 दिसंबर को स्थानीय स्तर पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 24.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 6.5 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed