फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: We have to take revenge of Operation Sindoor, we have to do something big... Alert from message

Kanpur: ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेना है, कुछ बड़ा करना है... मैसेज से अलर्ट, खुफिया की निगरानी बढ़ी

Sat, 12 Jul 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 12 Jul 2025 11:55 PM IST
सार

पुलिस, एलआईयू, इंटेलीजेंस के पास अराजकतत्वों की बातचीत और मैसेज पहुंच रहे। प्रमुख आयोजन और त्योहारों पर नजर है। पुलिस के साथ ही खुफिया की निगरानी बढ़ी।

विज्ञापन
Kanpur: We have to take revenge of Operation Sindoor, we have to do something big... Alert from message
कानपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बम का बदला बम, रॉकेट का बदला रॉकेट, मिसाइल के बदले मिसाइल...ऑपरेशन सिंदूर का बदला लेना है, कुछ बड़ा करना है। अराजकतत्वों के बीच इस तरह की बातचीत के मैसेज आने के बाद पुलिस, एलआईयू, इंटेलीजेंस और खुफिया को अलर्ट किया गया है। एक दिन में सात से आठ मैसेज आ रहे हैं। ऐसे मैसेज पहले भी आते रहते थे, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद से इनकी संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन


कमिश्नरी पुलिस, इंटेलीजेंस और एलआईयू अपने अपने स्तर पर संदिग्धों और अराजकतत्वों पर नजर रखते हैं। इसमें सोशल मीडिया में होने वाली प्रतिक्रियाएं और दूसरे देशों को की गई व्हाट्स एप कॉल पर हुई बातचीत भी शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से धमकी भरे मैसेज तेजी से जारी हो रहे हैं। यह पुलिस के पास मौजूद विशेष तरह के उपकरणों से पकड़ में आ रहे हैं। अब तक आए मैसेज कोई बड़े संगठनों के नहीं हैं। फिर भी नजर एहतियातन नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था आशुतोष कुमार ने बताया कि खास तरह के मैसेज नहीं आ रहे हैं। बड़े मैसेज में संबंधित संस्थान और वहां के परिसर की सुरक्षा बढ़ाई जाती है। त्योहारों और प्रमुख आयोजनों में सतर्कता बरती जा रही है। इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों को छोटी सी छोटी घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए कहा गया है। पीस कमेटी के सदस्यों की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed