{"_id":"6a72caeddfa972223e0f7be8","slug":"kanpur-waterlogging-and-traffic-jams-in-govind-nagar-knee-deep-water-on-roads-following-rain-2026-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गोविंद नगर में जलभराव और जाम, बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, रेंग-रेंग कर चले वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गोविंद नगर में जलभराव और जाम, बारिश के बाद सड़कों पर घुटनों तक भरा पानी, रेंग-रेंग कर चले वाहन
Wed, 05 Aug 2026 11:02 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:02 AM IST
सार
Kanpur News: गोविंद नगर क्षेत्र में भारी जलभराव के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सड़कों पर जलभराव के चलते यातायात व्यवस्था चरमरा गई और लंबा जाम लग गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गोविंदनगर में भीषण जल भराव
- फोटो : amar ujala
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
कानपुर में लगातार हो रही बारिश से गोविंद नगर में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या हो गई है। जल निकासी की व्यवस्था बेहतर न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गोविंद नगर की सड़कों में पानी भर जाने से हालात बद से बदतर हो गए। घुटनों तक भरे पानी के बीच से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कई जगहों पर वाहन बंद होने के कारण बीच सड़क पर ही फंस गए, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम लग गया।
विज्ञापन
Trending Videos
स्थानीय लोगों में आक्रोश
जलभराव और जाम की इस समस्या से जूझ रहे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों में नगर निगम और प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि जल निकासी के पुख्ता इंतजाम न होने के कारण उन्हें हर बार इस प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।