फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence: threatened to blow up chandreshwar hata with a bomb

Kanpur Violence: भाजपा नेता को फोन कर दी चंद्रेश्वर हाते को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग व बम स्क्वॉयड ने की चप्पे-चप्पे की छानबीन

Mon, 06 Jun 2022 05:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 Jun 2022 05:15 PM IST
सार

कानपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब चंद्रेश्वर हाता को बम से उड़ाने की खबर आग की तरह फैल गई। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Kanpur Violence: threatened to blow up chandreshwar hata with a bomb
चंदेश्वर हाता को बम से उड़ाने की मिली धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में चंद्रेश्वर हाता निवासी भाजपा नेता अमित बाथम के पास सोमवार दोपहर एक धमकी भरी कॉल आई। कॉल करने वाले ने आधा घंटे के भीतर हाते को बम से उड़ाने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस बल, डॉग व बम स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा। हाते का चप्पा-चप्पा छाना। हालांकि कोई भी विस्फोटक आदि बरामद नहीं हुआ।

विज्ञापन


शुरुआती जांच में दहशत फैलाने के लिए फोन करने का अंदेशा है। मगर पुलिस इसको गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। जुमे के दिन हुए बवाल का मुख्य घटनास्थल चंद्रेश्वर हाता ही था। यहां के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। हाता निवासी मुकेश की तहरीर पर एक केस भी दर्ज किया गया था। उन्होंने दावा किया था कि एक समुदाय के लोग हाता खाली करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन

इस बीच हाता निवासी भाजपा नेता (भाजयुमो के क्षेत्रीय महामंत्री) अमित बाथम ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया। उसने धमकी दी कि हाता बम से उड़ा दिया जाएगा।

शरारत की आशंका, कार्रवाई होगी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि कॉल की रिकॉर्डिंग है। जिस नंबर से कॉल आया है उसको ट्रेस किया जा रहा है। आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने परेशान करने के इरादे से ऐसा किया है। मगर इस तरह के तनावपूर्ण माहौल में इस तरह की धमकी देना बेहद गंभीर है। इसलिए पुलिस उस पर सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed