फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence, The hand of the miscreants of the big gang in the Kanpur violence, the mob was instigated and the weapons were given

Kanpur Violence: कानपुर हिंसा में बड़ी गैंग के बदमाशों का हाथ, भड़काई थी भीड़ और दिए थे असलहे

Sun, 19 Jun 2022 07:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 19 Jun 2022 07:12 AM IST
सार

कानपुर में हुई हिंसा मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है। वैसे-वैसे कई खुलासे भी हो रहे हैं। हिंसा भड़काने में बड़ी गैंग का हाथ था, जिन्होंने पूरी साजिश रची थी। इस मामले में एसआईटी ने  डी-10 और आईएस-273 के चार बदमाशों को आरोपी बनाया है।
 

विज्ञापन
Kanpur Violence, The hand of the miscreants of the big gang in the Kanpur violence, the mob was instigated and the weapons were given
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में  तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल में बड़े गैंग के अपराधियों का भी हाथ था, जिन्होंने बवाल की पूरी रूपरेखा बनाई थी। आईएस-273 और डी-10 गैंग के चार बदमाशों को एसआईटी ने बवाल का आरोपी बनाया है। एक बदमाश की भूमिका असलहों को जुटाने की थी, जबकि अन्य तीन ने युवाओं की भीड़ जुटाकर भड़काया था। हिंसा के बाद से ये सभी फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। बवाल के मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी समेत 57 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।

विज्ञापन

एसआईटी की शुरुआती जांच में सामने आया था कि रजिस्टर्ड गैंग आईएस-273 के अफजाल और बाबर दोनों बवाल में शामिल थे। अफजाल ने भीड़ जुटाने में हयात की मदद की थी। वहीं बाबर ने असलहे जुटाए थे। जांच आगे बढ़ी तो डी-10 गैंग के रियासत और गुड्डू का नाम भी सामने आया। दोनों ने भीड़ जुटाकर लोगों को भड़काया था। एसआईटी प्रभारी डीसीपी साउथ संजीव त्यागी ने बताया कि चारों को आरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

कई और शातिर बदमाश रडार पर 
बवाल में इन बदमाशों के अलावा कई और अपराधियों के नाम सामने आए हैं। सभी अंडरग्राउंड हो गए हैं। एसआईटी के मुताबिक जिनके नाम सामने आ रहे हैं, पहले उनका सत्यापन किया जा रहा है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed