Kanpur Violence: हयात के गुर्गे की एनएसए फाइल पर पुलिस की मुहर, डीएम को भेजी गई, दो दिन में कार्रवाई संभव
नई सड़क बवाल की साजिश में शामिल हयात जफर हाशमी के गुर्गे पर जल्द ही एनएसए की कार्रवाई हो सकती है। पुलिस ने फाइल पर मुहर लगाकर डीएम को भेज दिया है। बता दें कि तैयार कर ली हैं। हयात जफर हाशमी तीन जून को हुई हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में नई सड़क हिंसा के मामले में पुलिस अब मुख्य साजिशकर्ता हयात जफर हाशमी के खास गुर्गे जावेद पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। पुलिस ने उसकी एनएसए की फाइल पर मुहर लगाकर डीएम को भेज दी है। डीएम के संतुति करते ही उस पर एनएसए लग जाएगा। एक दो दिन में यह कार्रवाई संभव है।
नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल और हिंसा हुई थी। जिसमें पुलिस ने तीन केस दर्ज किए थे। 54 असासेवी जेल भेजे थे और दो किशोर बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे। सभी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। हयात पर एनएसए एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।
बिल्डर हाजी वसी, बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा समेत चार पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया था। जानकारी के मुताबिक आरोपी जावेद अहमद ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इसलिए एसआईटी सक्रिय होकर तत्काल उसकी एनएसए की फाइल तैयार की।
उच्चाधिकारियों ने भी उस पर मुहर लगा दी है। एनएसए की कार्रवाई होने से आरोपी जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। दो अन्य आरोपियों की भी फाइल तैयार की जा रही है। बता दें कि हयात पर पहले ही एनएसए लग चुका है। नई सड़क पर तीन जून को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल व हिंसा हुई थी।