फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Violence Action against accused two buildings sealed by relatives of main accused Hayat Zafar

Kanpur Violence: आरोपियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, मुख्य आरोपी हयात जफर के रिश्तेदारों की दो बिल्डिंग सील

Mon, 13 Jun 2022 08:23 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 13 Jun 2022 08:23 PM IST
सार

कार्रवाई के दौरान केडीए(कानपुर विकास प्राधिकरण) के साथ कई थानों का पुलिस फोर्स और आरएएफ भी मौजूद था। जिससे इलाके में कोई तनाव की स्थिति न बने।

विज्ञापन
Kanpur Violence Action against accused two buildings sealed by relatives of main accused Hayat Zafar
केडीए की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर हिंसा के आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन, पुलिस और केडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। केडीए ने सोमवार को भारी फोर्स के साथ अनवरगंज फूलवाली गली में दो बिल्डिंगों को सील कर दिया। दोनों बिल्डिंग हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात हाशमी को फंडिंग करने वाले बिल्डर की हैं। इसके साथ ही दोनों बिल्डर हयात जफर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। हयात जफर कनेक्शन सामने आने के बाद केडीए और पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

विज्ञापन

 

केडीए के ओएसडी अवनीश सिंह ने बताया कि अनवरगंज बिल्डर सूफियान बेग मकान नंबर- 90/208 पर अवैध रूप से पांच मंजिला निर्माण कर रहा था। बिना इजाजत पांच मंजिल इमारत खड़ी करने के साथ नक्शे से अलग निर्माण पाया गया। लगातार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर काम नहीं रोक रहा था। इसके चलते केडीए ने मकान सील कर दिया। इसके साथ ही बिल्डर राशिद सिद्दीकी ने भी अनवरगंज में ही मकान नंबर- 93/195 पर अवैध रूप से बिल्डिंग खड़ी कर दी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान मानक के विपरीत निर्माण, नक्शा भी नहीं मिला और बिना इजाजत बेसमेंट भी खोद डाला। इसके चलते राशिद की बिल्डिंग भी सील कर दी गई। इलाके के लोग अवैध निर्माण की शिकायत दहशत के चलते नहीं कर सके, क्योंकि हयात ने इस बिल्डिंग को खुद खड़े होकर बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed