{"_id":"689cc351fd62f459da08382b","slug":"kanpur-victim-said-brutes-caught-her-with-the-intention-of-misdeed-tore-her-clothes-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पीड़िता बोली- दुष्कर्म की नियत से दरिंदों ने दबोचा, कपड़े फाड़ दिए, मंगलसूत्र भी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पीड़िता बोली- दुष्कर्म की नियत से दरिंदों ने दबोचा, कपड़े फाड़ दिए, मंगलसूत्र भी गायब
Wed, 13 Aug 2025 10:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
पनकी थाना
- फोटो : अमर उजाला
पनकी थानाक्षेत्र में सोमवार को ऑटो से कूदी महिला अपनी आपबीती सुनाते हुए फफक पड़ी। बोली दरिंदों ने दुष्कर्म की नियत से उसे ऑटो में दबोच लिया। उसके कपड़े फाड़ दिए। चालक को ऑटो रोकने के कहा तो उसने गाड़ी तेज कर दी। किसी तरह कूदकर जान बचाई। महिला को गंभीर चोटें आईं और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस दाैरान उसके गले में पड़ा मंगलसूत्र गायब हो गया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी लेकिन वारदात के 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
कर्रही निवासी 33 वर्षीय महिला ने बताया कि वह एलएमएल चौराहे के पास अगरबत्ती फैक्टरी में काम करती है। सोमवार रात करीब आठ बजे घर जाते समय ऑटो में बैठी थी। ऑटो चलते ही पीछे बैठे दो युवकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। दो ने उसे दबोच लिया और कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह जान बचाकर वह ऑटो से कूद गई। परिजनों ने डॉयल 112 पर काॅल की लेकिन तुरंत कार्रवाई नहीं हुई। एडीसीपी पश्चिम के 24 घंटे बाद मामला संज्ञान में आने पर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि पुलिस उसके फटे हुए कपड़े ले गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए कुछ ऑटो चालकों की फोटो भेजी हैं। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी दबोचे जाएंगे।
विज्ञापन