{"_id":"6a7ef3adabc637feb303698f","slug":"kanpur-vehicle-movement-stalled-due-to-waterlogging-at-the-araul-underpass-nhai-team-has-begun-draining-water-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: अरौल अंडरपास में जलभराव से थमे वाहनों के पहिए, NHAI टीम ने शुरू की पानी निकासी, जल्द शुरू होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: अरौल अंडरपास में जलभराव से थमे वाहनों के पहिए, NHAI टीम ने शुरू की पानी निकासी, जल्द शुरू होगा आवागमन
Fri, 14 Aug 2026 04:23 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 14 Aug 2026 04:23 PM IST
सार
Kanpur News: कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित अरौल अंडरपास के नीचे बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने पानी निकासी का काम शुरू कराकर रास्ते को सुचारू करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अरौल अंडरपास में पानी निकासी करती टीम
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर-अलीगढ़ हाईवे स्थित अरौल अंडरपास के नीचे बारिश के चलते जलभराव हो गया। अंडरपास में पानी भरने से आसपास के लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जलभराव के कारण दोपहिया और छोटे वाहनों के निकलने में भी दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए एनएचएआई ने अंडरपास से पानी निकलवाने का काम शुरू कराया। कर्मचारियों द्वारा पानी की निकासी कर रास्ते को आवागमन के लिए सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। एनएचएआई के सड़क सुरक्षा अधिकारी संदीप तोमर ने बताया कि बारिश के चलते अंडरपास के नीचे पानी भर गया था। पानी निकासी का काम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन