फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur vehicle load with e bikes collide with stationary truck attendant burned to death after fire broke out

कानपुर सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई ई-बाइक लदी गाड़ी, आग लगने से परिचालक जिंदा जला, चालक को पुलिस ने बचाया

Sat, 17 Oct 2026 08:46 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 17 Oct 2026 08:46 AM IST
सार

Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र में कानपुर से ई-बाइक लादकर फर्रुखाबाद जा रही गाड़ी सड़क किनारे खड़े अज्ञात ट्रक से टकरा गई, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में गाड़ी के परिचालक की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
Kanpur vehicle load with e bikes collide with stationary truck attendant burned to death after fire broke out
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर से फर्रुखाबाद की ओर ई-बाइक लेकर जा रही एक मालवाहक गाड़ी शनिवार तड़के दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। अरौल क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास खड़े अज्ञात ट्रक से गाड़ी के टकराने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। इस हादसे में गाड़ी का परिचालक अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी संख्या डीएल1एलएएल4767 में कोवा कंपनी की 10 ई-बाइक लदी थीं। चालक श्याम यादव पुत्र दिवारी लाल यादव और परिचालक सत्यभान पुत्र रामस्वरूप, निवासी नगला खंगर, फिरोजाबाद ई-बाइक लेकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब चार बजे चालक को नींद आ जाने के कारण गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
Trending Videos





परिचालक बाहर नहीं निकल सका था
टक्कर के बाद गाड़ी में आग लग गई।  चालक को पुलिस ने बचा लिया, लेकिन दूसरा गेट लॉक हो जाने के कारण परिचालक बाहर नहीं निकल सका और आग की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी गई। पुलिस परिचालक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई में जुटी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed