{"_id":"602aa08c07a7166d1051af4c","slug":"kanpur-vande-bharat-express-run-as-tejas-express-can-get-refund-magh-mela-special-trains-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तेजस एक्सप्रेस बनकर चली वंदे भारत, ले सकते हैं रिफंड, माघ मेला स्पेशल ट्रेनें निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तेजस एक्सप्रेस बनकर चली वंदे भारत, ले सकते हैं रिफंड, माघ मेला स्पेशल ट्रेनें निरस्त
Mon, 15 Feb 2021 09:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 15 Feb 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
वंदे भारत
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) सोमवार को तेजस एक्सप्रेस बनकर चली। सेंट्रल स्टेशन पर शाम साढ़े छह बजे ट्रेन पहुंची तो लोग वंदे भारत ट्रेन में तेजस के कोच देखकर हैरान हुए। फिर उन्हें बताया गया कि सिर्फ इसमें कोच ही तेजस के हैं।
समय और ठहराव वंदे भारत जैसा ही है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि अगर लोग चाहें तो इस ट्रेन में आरक्षित कराया गया टिकट रद्द कराकर पूरा रिफंड ले सकते हैं। 31 मार्च तक ट्रेन-18 के ट्रेनसेट कोच मेंटीनेंस के लिए भेजे गए हैं। इसकी जगह तेजस के कोच लगाकर ट्रेन चलाई जा रही है।
उत्तर मध्य रेेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कानपुर से प्रयागराज के बीच चलने वाली माघ मेला स्पेशल (04117) 17 व 27 फरवरी और 11 मार्च को निरस्त रहेगी। पूर्व में इन तिथियों में मेला स्पेशल चलाने का फैसला हुआ था। इसी तरह कानपुर सेंट्रल प्रयागराज मेला स्पेशल (04118) ट्रेन 17 व 27 फरवरी और 11 मार्च को चलनी थी, वह भी नहीं चलेगी।