फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Uproar at the Municipal Corporation executive committee meeting

कानपुर: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा, पार्षदों ने मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर उठाए सवाल

Mon, 05 Oct 2026 05:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 05 Oct 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Uproar at the Municipal Corporation executive committee meeting
कार्यकारिणी की बैठक में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुई। पार्षदों ने कार्यकारिणी की अनुमति के बिना मंगल भवन की समितियां भंग किए जाने पर सवाल उठाए। पार्षदों का कहना था कि इतने महत्वपूर्ण फैसले में कार्यकारिणी और सदन की भूमिका होनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

सपा पार्षद रजत कौशिक ने अपने क्षेत्र का नक्शा दिखाते हुए आरोप लगाया कि उनके वार्ड के विकास कार्य दूसरे क्षेत्र में कराए जा रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा कि बैठक में शामिल प्रस्तावों से जुड़े सवाल ही पूछे जाएं, उनका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि एजेंडे से अलग मुद्दा उठाने पर तत्काल जवाब नहीं दिया जा सकता, इसके लिए अलग से समय लेना होगा। पार्षदों के घेराव और तीखी बहस के बीच नगर आयुक्त ने पर्सनल कमेंट न करने की अपील की। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने भी कई मुद्दों पर नगर आयुक्त से नाराजगी जताते हुए जवाब मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed