{"_id":"5e6b67898ebc3ea4bc03a692","slug":"kanpur-university-msc-first-year-physics-80-marks-paper-88-marks-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर यूनिवर्सिटी परीक्षाः एमएससी प्रथम वर्ष के भौतिक विज्ञान के 80 अंक के पेपर में 88 अंक के सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर यूनिवर्सिटी परीक्षाः एमएससी प्रथम वर्ष के भौतिक विज्ञान के 80 अंक के पेपर में 88 अंक के सवाल
Sun, 15 Mar 2020 05:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 15 Mar 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की वार्षिक परीक्षाओं में गड़बड़ी रुक नहीं रही हैं। कभी प्रश्नों का विकल्प कम करने तो कभी बोल बोल कर परीक्षा कराने के मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को एमएससी की परीक्षा में कुल 80 अंक के पेपर में 88 अंकों के सवाल पूछ लिए गए। परीक्षार्थियों ने ड्यूटी कर रहे शिक्षकों से पूछा तो उनके पास भी इसका जवाब नहीं था।
विज्ञापन
गुरुवार को एमएससी प्रथम वर्ष के भौतिक विज्ञान का चौथा पेपर था। 80 अंक के पूर्णांक में छात्रों को 14 सवाल हल करने थे। 14 सवाल 80 अंक में विभाजित होने के बजाय 88 अंक में विभाजित थे। अब इसे विवि की लापरवाही कहें या जल्दबाजी न तो परीक्षा सेंटर ने ध्यान दिया और न ही विवि प्रशासन ने।
विज्ञापन
सेक्शन ए में छात्रों को 10 सवाल करने थे। ये चार अंक के थे। सेक्शन बी और सी में छात्रों को दो-दो सवाल हल करने थे, हर प्रश्न 12 अंक का था। इस प्रकार से 88 अंक का पेपर हुआ जबकि पूर्णांक 80 अंक लिखा था।
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा हुआ भी है तो छात्र घबराएं नहीं। पेपर सेट करने के दौरान गलती हुई है, तय अंकों पर ही नंबर मिलेंगे। ---परीक्षा नियंत्रक, डॉ. अनिल कुमार यादव