{"_id":"69c8c608e8ab097f1804d807","slug":"kanpur-unidentified-vehicle-collides-with-moped-elderly-man-out-to-refuel-dies-family-plunged-into-mourning-2026-03-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर, पेट्रोल भरवाने निकले वृद्ध की मौत, परिवार में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: अज्ञात वाहन ने मोपेड को मारी टक्कर, पेट्रोल भरवाने निकले वृद्ध की मौत, परिवार में मातम
Sun, 29 Mar 2026 11:56 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:56 AM IST
सार
Kanpur News: सजेती में पेट्रोल भरवाने जा रहे वृद्ध की मोपेड को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों से घटना से जानकारी करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर में सजेती थाना क्षेत्र के कुआं खेड़ा गांव के पास रविवार की सुबह अज्ञात वाहन वृद्ध की मोपेड में टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
ग्राम कुआं खेड़ा निवासी रामकिशोर (65) कबाड़ का काम करते थे। वह अपनी मोपेड से गांवों में जाकर कबाड़ खरीदते थे। सुबह वह अपनी मोपेड में पेट्रोल डलवाने के लिए घर से निकले थे। जैसे ही वह कुआं खेड़ा गांव के पास कैथा चौराहे पर पहुंचे। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की सहायता से घायल वृद्ध को तत्काल घाटमपुर सीएचसी लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।