फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Under stress youth hanged himself

Kanpur: तनाव में आकर युवक ने फांसी लगा दी जान, पारिवारिक विवाद बनी आत्महत्या की वजह

Wed, 05 Apr 2023 12:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Under stress youth hanged himself
अभयराज की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के चकेरी जगई पुरवा आनंदनगर में पारिवारिक विवाद से उपजे मानसिक तनाव में आकर मंगलवार देर रात छज्जे के कुंडे के सहारे एक युवक ने फांसी लगा ली। बुधवार सुबह पत्नी ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे नीचे उतारकर कांशीराम अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। इसके बाद परिजन एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मृतक के पिता दिनकर ने बताया कि बेटा अभयराज (20) शिव कटरा स्थित एक ऑटोपार्ट्स की दुकान में काम करता था। बताया कि बेटे ने 12 मार्च को रंजना से प्रेम विवाह किया था। रंजना के शादी के पहले ही दो बच्चें थे। इस बाद को लेकर मेरी पत्नी रानी देवी बेटे अभयराज और बहू रंजना नाखुश रहती थी। बताया कि अभय ने 30-30 हजार के चार लोन भी ले रखे थे। जिस कारण से वह आर्थिक समस्या से परेशान चल रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान दिनकर ने आरोप लगाया कि पत्नी रानी देवी ने कुछ दिनों पहले अभयराज पर घर से रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत भी की थी। जिसपर चकेरी चौकी पुलिस ने उसे बंद कर मारा था। दिनकर का आरोप है कि चौकी में सूदखोरों ने भी बेटे को पीटा था। साथ ही महिला होमगार्ड से बेटे की पत्नी रंजना को भी मरवाया था। जिस कारण से अभयराज मानसिक तनाव में भी था। मंगलवार देर रात उसने कमरे के बाहर ताड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी ने शव लटकता देखा तो जानकारी हुई। जिसके बाद पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed