फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Tyson, who assisted Rishikant Shukla in eliminating the D-2 gang, arrested

Kanpur: डी-टू गैंग के खात्मे में ऋषिकांत शुक्ला का सहयोग करने वाला टायसन गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Nov 2025 11:55 PM IST
सार

Kanpur News: टायसन डी-टू गैंग का एंटी था। टायसन के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Kanpur: Tyson, who assisted Rishikant Shukla in eliminating the D-2 gang, arrested
पुलिस गिरफ्त में टायसन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डी-टू गैंग के सदस्यों का खात्मा करने में तत्कालीन एसओजी प्रभारी ऋषिकांत शुक्ला का सहयोग करने वाले कुली बाजार के अयाज उर्फ टायसन को शुक्रवार देर शाम बिधनू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस को उसके किसी की हत्या की प्लानिंग करने की सूचना मिली थी। टायसन को शनिवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। हालांकि, वह हाल ही में अखिलेश दुबे की शिकायत करने वाले प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण कुमार उर्फ मनोहर शुक्ला को धमकाने के मामले में फिर से चर्चा में आया था।
विज्ञापन


वर्ष 1985 से 2005 तक शहर में डी-टू गैंग के सदस्य सुपारी लेकर हत्या, रंगदारी, मारपीट, बलवा, वसूली, धमकी देने समेत कई वारदातों में शामिल रहे। सरगना अतीक ने पांच भाइयों, शफीक, रफीक, इकबाल, अफजाल, बिल्लू के दम पर गैंग खड़ा किया था। पूर्व में इसी गैंग का सदस्य रहा कुलीबाजार निवासी अयाज उर्फ टायसन भी क्षेत्र में अपना दबदबा बना रहा था। बाद में वह गैंग से अलग होकर उससे एंटी काम करने लगा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार डी-टू गैंग के सफाए में उसने अखिलेश दुबे के करीबी शहर में तत्कालीन एसओजी प्रभारी रहे ऋषिकांत शुक्ला के लिए मुखबिरी की थी। पुलिस में अच्छी पहचान के चलते उसने खुद अपराध की दुनिया में दबदबा बनाना शुरू कर दिया। टायसन के खिलाफ किदवईनगर, अनवरगंज, चकेरी, कोतवाली में गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में मामले दर्ज किए गए। जून 2020 में बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड में पप्पू स्मार्ट और उसके साथ टाइसन को भी जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Kanpur: Tyson, who assisted Rishikant Shukla in eliminating the D-2 gang, arrested
आरोपी टायसन - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि टायसन को रमईपुर के शांति रिसॉर्ट मोड़ से गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की गई लेकिन उसने किसी की हत्या की सुपारी के संबंध में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। प्रॉपर्टी डीलर को धमकाने के मामले में भी उसका नाम प्रकाश में आया है। मामले की जांच की जा रही है।

इस तरह फिर चर्चा में आए टायसन की हुई गिरफ्तारी
अखिलेश दुबे व उसके करीबी रहे निलंबित सीओ ऋषिकांत शुक्ला के खिलाफ प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण कुमार उर्फ मनोहर शुक्ला ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। मामले में इसी साल 27 अगस्त को एसआईटी ने प्रवीण कुमार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। कोतवाली में प्रवीण की ओर से टायसन के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार बयान देकर लौटते वक्त रास्ते में टायसन ने शिकायत वापस न लेने पर हत्या की धमकी दी थी। इसी के बाद एक बार फिर से टायसन का नाम ऋषिकांत शुक्ला और अखिलेश दुबे के साथ जुड़ते ही पुलिस अधिकारियों में चर्चा का विषय बन गया। शुक्रवार शाम उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed