Kanpur: संपत्ति विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, नौ लोगों को हिरासत में लिया, शांतिभंग की कार्रवाई
Kanpur News: जाजमऊ में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के नौ लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विस्तार
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला ऐसे किसी भी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर नौ लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
जाजमऊ छबीलेपुरवा निवासी ननकी पत्नी राजू व लक्ष्मी का काफी समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार को बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनो पक्षों से कई लोग एक दूसरे पर लात–घूंसे बरसाने लगे।
दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई
बीच–बचाव में आए इलाकाई लोग भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दोनों पक्षों से नौ लोगों को थाने लेकर आई। जाजमऊ थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट करने पर ननकी, राजू, संदीप, लक्ष्मी, बेबी, बदाला, दिव्या, रामनाथ को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।