फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two robbers sent to jail for snatching woman's purse

Kanpur: महिला का पर्स छीनने वाले दो लुटेरे भेजे गए जेल, नशा और महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट

Tue, 06 Jan 2026 11:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two robbers sent to jail for snatching woman's purse
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

बारा सिरोही के पास महिला का पर्स छीनने वाले लुटेरों को कल्याणपुर पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार को हुई घटना के दौरान पीड़ित दंपती ने राहगीरों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया था जबकि उसका दूसरा फरार हो गया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


शारदानगर नगर निवासी संदीप रविवार को पत्नी प्रियंका और बच्चों के साथ कल्याणपुर मकसूदाबाद से वापस आ रहे थे। बारासिरोही के पास पीछे से आए बाइक सवारों ने झपट्टा मार कर पत्नी का पर्स छीन कर भागने का प्रयास किया जिससे दंपती बच्चों समेत गिर गए। राहगीरों की मदद से उन्होंने बाइक में पीछे बैठे एक लुटेरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को दूसरे लुटेरे को भी धर दबोचा। लुटेरे कल्याणपुर का सागर सैनी और मकसूदाबाद निवासी अमन सविता हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह नशे के आदी है और महंगे शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed