फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two pairs of festival special trains will run for Anand Vihar

Kanpur: आनंद विहार के लिए चलेंगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें, ये रही जानकारी

Sun, 02 Nov 2025 12:33 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 12:33 AM IST
सार

रेलवे ने छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
Kanpur: Two pairs of festival special trains will run for Anand Vihar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे ने छठ महापर्व के बाद यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें दानापुर और सहरसा से आनंद विहार के लिए चलेंगी जो सेंट्रल स्टेशन होकर गुजरेंगी।

विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकार शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 03291 दानापुर से दो नवंबर और 03292 आनंद विहार टर्मिनल से तीन नवंबर को चलेगी। दानापुर से ट्रेन शाम 4:15 बजे चलेगी और रात 12:50 बजे सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी। दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आनंद विहार से सुबह 9:30 बजे चलेगी जो दोपहर 2:35 बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी और रात 10:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं ट्रेन नंबर 05511 सहरसा से दो और 05512 आनंद विहार टर्मिनल से तीन नवंबर को चलेगी। ट्रेन सहरसा से सुबह 8:05 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर तीन बजे सेंट्रल स्टेशन आएगी। रात 10:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इसकी रिवर्स आनंद विहार से दोपहर 12 बजे चलेगी जो रात आठ बजे कानपुर आएगी। अगले दिन शाम 5:15 बजे सहरसा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed