फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two notorious robbers arrested for expensive hobbies and to become rich

Kanpur: महंगे शौक और रईस बनने के लिए लुटेरे बने दो शातिर गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 21 Jul 2025 09:53 PM IST
सार

Kanpur News: सेन पश्चिम पारा पुलिस ने अंतरजनपदीय दो लुटेरे पकड़े। एक शातिर पर 15 तो दूसरे पर 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Two notorious robbers arrested for expensive hobbies and to become rich
पुलिस गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महंगे शौक व जल्द रईस बनने के चक्कर में लूट व चोरी करने वाले दो शातिरों को सेन पश्चिम पारा पुलिस ने रविवार रात धर दबोचा। उन्हें सकरापुर गांव के खाली पड़े मकान से पकड़ा गया है। इनमें एक शातिर उन्नाव के लंगरपुर गांव निवासी अनुपम और दूसरा सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के पहाड़पुर का तुलसीनगर का अंशु द्विवेदी है।
विज्ञापन


यह दोनों चोरी या लूटे गए रुपये से अय्याशी करते हैं। इन्होंने चोरी और लूट के माल बेचकर दो अपाचे बाइक और 80 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। इनमें एक बाइक लखनऊ के आलमबाग और दूसरी बाइक व मोबाइल सीसामऊ पुलिस ने जब्त की थी।
विज्ञापन

Kanpur: Two notorious robbers arrested for expensive hobbies and to become rich
जानकारी देती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि इनके खिलाफ लखनऊ, उन्नाव और शहर के बाबूपुरवा, नौबस्ता, साढ़, सजेती, घाटमपुर, सीसामऊ और रेलबाजार में चोरी व लूट के मामले दर्ज हैं। अनुपम पर 20 और अंशु पर 15 मुकदमे दर्ज हैं। दोनाें के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। अनुपम की बहन की शादी अंशु के गांव में हुई है। वहीं आने जाने से परिचय हुआ था। 14 जुलाई की रात को दोनों ने बिनगवां के कैलाशनगर निवासी दिनेश कुमार अग्निहोत्री के घर से लैपटाप, दो मोबाइल, इयरबड्स, नाक की कील और चांदी की पायल समेत नकदी पार की थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात दोनों को पकड़ा गया है।

आरोपियों ने दिनेश के घर चोरी और लूट समेत क्षेत्र में छह वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। इनके पास से चोरी किया गया लैपटॉप, इयरबड्स व चोरी के सामान को बेचकर जुटाए गए 20 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। आरोपियों ने कबूला है कि ये लोग बंद पड़े घरों को ही निशाना बनाते हैं। आरोपियों को पकड़ने में दरोगा शिवम त्रिपाठी जख्मी हुआ है। शातिरों ने भागने के प्रयास में उस पर हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed