{"_id":"6198a67367b50c623f2725b7","slug":"kanpur-two-more-zika-patients-found-17-cured-2978-houses-tested-sprayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: जीका के दो और मरीज मिले, 17 ठीक हुए, 2978 घरों में जांच, छिड़काव कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: जीका के दो और मरीज मिले, 17 ठीक हुए, 2978 घरों में जांच, छिड़काव कराया
Sat, 20 Nov 2021 01:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 20 Nov 2021 01:10 PM IST
विज्ञापन
जीका वायरस
- फोटो : amar ujala
कानपुर में जीका के दो और मरीज शुक्रवार को मिले। दोनों मरीज एयरफोर्स क्षेत्र और जाजमऊ के हैं। वहीं 17 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज के परिजनों की जांच की। नगर निगम ने प्रभावित मोहल्लों में फागिंग कराई। सीएमओ ने गर्भवती महिलाओं से मच्छरदानी का उपयोग करने की अपील की है।
जीका के अब तक 138 मरीज चिह्नित हो चुके हैं। इनमें 115 मरीज ठीक हो चुके हैं। उधर, सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने दावा किया कि 100 टीमों ने जीका प्रभावित तीन किलोमीटर क्षेत्र में 2978 घरों में सर्वे किया। गर्भवती महिलाओं समेत 89 संदिग्धों के नमूने लिए। अब तक 5384 नमूने लिए जा चुके हैं।
जीका संक्रमित के नवजात के दिल की आज होगी जांच
जीका संक्रमित महिला के एनआईसीयू में भर्ती नवजात के दिल की जांच 20 नवंबर को कार्डियोलॉजी में होगी। काजीखेड़ा निवासी जीका संक्रमित महिला के नवजात के दिल में दिक्कत की वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है। फिलहाल डॉक्टरों ने उसे बाल रोग चिकित्सालय के एनआईसीयू में भर्ती किया है। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का अल्ट्रासाउंड और खून की जांचें भी होंगी।