फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two more accused arrested for murdering a youth and throwing his body in Ganga

Kanpur: युवक की हत्या कर शव गंगा में फेंकने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Sep 2025 11:42 PM IST
सार

चकेरी में बहन से प्रेम संबंध पर कार चालक की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन
Kanpur: Two more accused arrested for murdering a youth and throwing his body in Ganga
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा में कार चालक ऋषिकेश उर्फ सोना की गला काटकर हत्या करने के बाद शव को गंगा में फेंकने के मामले में पुलिस ने गुरुवार को दो और आरोपियों को सनिगवां के अलकनंदा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
विज्ञापन


शिवकटरा हरिजन बस्ती निवासी 22 वर्षीय ऋषिकेश उर्फ सोना को 29 अगस्त की रात उसके दोस्त अगवा कर काकोरी के जंगल ले गये थे जहां पर उसे नग्न कर पीटने के बाद उसका गला काटकर हत्या कर दी थी। फिर आरोपियों ने शव को बोरी में भरकर ई रिक्शे से जाजमऊ में जाकर गंगापुल से फेंक दिया था।
विज्ञापन

Kanpur: Two more accused arrested for murdering a youth and throwing his body in Ganga
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
पुलिस शिवकटरा केसा हाउस के पास निवासी माेगली उर्फ प्रिंस, निखिल, काकोरी कैंट निवासी आकाश उर्फ आलू और रिशू वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन निषाद ने मृतक के बहन से प्रेम संबंध होने पर हत्याकांड को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन

Kanpur: Two more accused arrested for murdering a youth and throwing his body in Ganga
ऋषिकेश हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को पुलिस ने बॉबी और डौनी को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि मुख्य आरोपी पवन और सत्यम की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed