फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two more accused arrested for brutal assault on a teenager they had hurled abuses at police in video

रबाडा गैंग पर शिकंजा: किशोर से बर्बरता के दो और आरोपी गिरफ्तार, वीडियो में पुलिस को दी थी गालियां, पढ़ें मामला

Wed, 05 Aug 2026 09:55 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 05 Aug 2026 09:55 AM IST
सार

Kanpur News: बर्रा थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर 16 वर्षीय किशोर को बंधक बनाकर नग्न कर पीटने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Two more accused arrested for brutal assault on a teenager they had hurled abuses at police in video
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के बर्रा में शराब के लिए रुपये न देने पर किशोर को नग्न कर डंडों, बेल्टों से पीटने के मामले में फरार चल रहे रबाडा गैंग के दो अन्य आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों की पैदल परेड कराई। इस दौरान आरोपी हाथ जोड़ कर माफी मांगते नजर आए। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

बर्रा-8 वरुण विहार निवासी 16 वर्षीय किशोर को नौ जून को रबाडा गैंग के गुर्गे दिव्यांश पनवाड़ी, यशु, विशू पंडित व आयुष द्विवेदी ने शराब के लिए रुपये न देने पर बंधक बना लिया था। किशोर को बर्रा विश्वबैंक के आई ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल के पास ले जाकर नग्न कर लात, घूसों, बेल्टों से पीटा था।

विज्ञापन
Trending Videos

बर्बरता का वीडियो भी बनाते रहे
बीच बचाव करने आए किशोर के साथी को भी पीटा। बेखौफ आरोपी इस दौरान बर्बरता का वीडियो भी बनाते रहे। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने दिव्यांश पनवाड़ी, यशु, विशू पंडित व आयुष द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार
विवेचना में अंश सिंह राठौर उर्फ डिफाल्टर व जूही के गोपाल नगर निवासी अंश गौतम उर्फ अंशु का नाम भी सामने आया था। दिव्यांश पनवाड़ी और आयुष द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इधर, पुलिस ने मंगलवार को मामले में फरार चल रहे आरोपित रतनलाल नगर के ईडब्ल्यूएस महादेव नगर निवासी अंश सिंह राठौर उर्फ डिफाल्टर व जूही के गोपाल नगर निवासी अंश गौतम उर्फ अंशु को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

फेसबुक लाइव कर पुलिस और प्रशासन को दी गालियां
गिरफ्त में आए आरोपियों के सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें आरोपी पुलिस और प्रशासन को गाली देते हुए कह रहे हैं हम लोगों को कोई फर्क नहीं पड़ता। जेल जाएंगे तो कुछ दिन में फिर छूट कर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed