फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two IIT professors named INAE Fellows

कानपुर: आईआईटी के दो प्रोफेसर बने आईएनएई फेलो, रक्षा व एयरोस्पेस तकनीक को मजबूती देने के लिए मिली उपलब्धि

Thu, 24 Sep 2026 11:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 24 Sep 2026 11:49 PM IST
सार

Kanpur News: प्रो. निलेश गुराव और प्रो. निश्चल कुमार वर्मा को देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग फेलोशिप मिली।

विज्ञापन
Kanpur: Two IIT professors named INAE Fellows
प्रो. निलेश गुराव और प्रो. निश्चल कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईआईटी कानपुर के दो प्रोफेसर प्रो. निलेश गुराव और प्रो. निश्चल कुमार वर्मा को देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग फेलोशिप मिली है। उन्हें यह उपलब्धि मिश्र धातुओं से रक्षा और एयरोस्पेस तकनीक को नई मजबूती देने से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये बिजली ग्रिड को स्मार्ट बनाने तक के शोध के लिए दी गई।
विज्ञापन


इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग (आईएनएई) ने सामग्री विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. निलेश गुराव और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. निश्चल कुमार वर्मा को फेलो के लिए चुना है। दोनों की फेलोशिप एक नवंबर से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


प्रो. निश्चल कुमार वर्मा का शोध एआई, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर विजन और कंडीशन बेस्ड हेल्थ मॉनिटरिंग से जुड़ा है। उन्होंने ऐसी तकनीकों पर काम किया है, जिनसे जटिल औद्योगिक मशीनों में खराबी आने से पहले उसके संकेतों का पता लगाया जा सकता है। स्मार्ट ग्रिड तकनीक के क्षेत्र में भी उनका शोध बिजली व्यवस्था को अधिक कुशल और विश्वसनीय बनाने से जुड़ा है। वहीं प्रो. निलेश गुराव उन्नत धातुकर्म और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में शोध कर रहे हैं। उनके काम में थ्री-डी मेटल प्रिंटिंग के साथ एक्स-रे के दौरान विभिन्न पदार्थों के यांत्रिक व्यवहार का अध्ययन शामिल है। इन तकनीकों का इस्तेमाल रक्षा, एयरोस्पेस और ऑटोमोटिव उद्योगों में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed