फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Two friends who came to take bath in Ganga at Siddhnath Ghat drowned divers are searching for them

Kanpur: सिद्धनाथ घाट में गंगा स्नान के लिए आए दो दोस्त डूबे, घर से बिना बताए निकले थे…गोताखोर कर रहे तलाश

Sat, 19 Jul 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Jul 2025 01:12 PM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट पर गंगा स्नान को गए चार दोस्तों में से दो गहराई में जाने से डूब गए। परिजनों और पुलिस को देर रात सूचना मिलने के बाद से गोताखोरों द्वारा उनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Kanpur Two friends who came to take bath in Ganga at Siddhnath Ghat drowned divers are searching for them
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ थानाक्षेत्र के सिद्धनाथ घाट में गंगा स्नान करने के लिए आए चार दोस्तों में दो दोस्त गहराई में जाने के कारण डूब गए। वहीं, साथ आए दो अन्य दोस्त डर गए। उन्होंने घर जाकर देर रात परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। गोताखोर लगातार किशोर की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी तक उनका कुछ पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन

नेताजी नगर पीएसी मोड निवासी सूरज, रौनक, राज और शुभम शुक्रवार देर शाम सभी सिद्धनाथ मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। इसके बाद सभी घाट के उस पार नहाने के लिए चले गए। सूरज और रौनक नहाने के लिए आगे निकल गए। राज और शुभम पीछे चल रहे थे। तभी अचानक अधिक गहराई में जाने से रौनक डूब गया।

विज्ञापन

किशोरों की तलाश कर रहे हैं गोताखोर
उस बचाने के चक्कर में सूरज भी डूब गया। इधर, हादसे के बाद देर शाम होने के चलते घाट पर सन्नाटा पसरा हुआ था। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि सुबह से ही गोताखोर किशोरों की तलाश कर रहे हैं। हालांकि अभी उनका कुछ पता नहीं चल सका है। जल्द से जल्द ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

घर से बिना बताए निकले थे
सूरज यादव के पिता चंद्रपाल ने बताया कि चारों बिना बताए घर से ही निकले थे। सूरज पीएसी मोड देख स्थित एक चाट की दुकान पर काम करता था। घटना के बाद से भाई निहाल, बहन सलोनी, मां गीता समेत परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed