{"_id":"635eaaf6a49011260e6f966d","slug":"kanpur-two-friends-scorched-by-high-tension-line-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाईटेंशन लाइन से झुलसे दो दोस्तों की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाईटेंशन लाइन से झुलसे दो दोस्तों की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 31 Oct 2022 09:12 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पनकी गंगागंज में हाईटेंशन लाइन से झुलसे दो दोस्तों की इलाज की दौरान मौत हो गई। एक ने पीजीआई में शनिवार देर रात तो दूसरे ने हैलट में रविवार सुबह दम तोड़ा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
गंगागंज निवासी दिवाकर (18) और नारायण (19) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। दिवाली के दूसरे दिन 25 अक्तूबर को नारायण, मनीष के घर गया था। दोनों छत पर बैठे हुए थे। तभी नारायण के मोबाइल पर किसी का फोन आया। वह बात करते करते छज्जे के पास पहुंच गया।
विज्ञापन
वहां से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। दिवाकर उसको बचाने का प्रयास करने लगा तो उसे भी करंट लग गया। नारायण पहली मंजिल से नीचे गिरा और दिवाकर बेजान सा होकर छत पर ही गिर गया था। दोनों को हैलट में भर्ती कराया गया था। दो दिन पहले नारायण को पीजीआई रेफर किया गया था। शनिवार रात नारायण की मौत हो गई। इधर, रविवार दोपहर हैलट में भर्ती दिवाकर ने भी दम तोड़ दिया। दोनों के परिजन बदहवास हैं।
विज्ञापन