फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two absconding accused arrested for killing a minor by beating him with an iron rod

Kanpur: लोहे की रॉड से पीटकर नाबालिग की हत्या में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 08 May 2025 11:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 08 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two absconding accused arrested for killing a minor by beating him with an iron rod
कल्याणपुर में किशोर के हत्यारोपी भेजे गए जेल - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर के नानकारी क्षेत्र में लोहे की रॉड से किशोर की पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को कल्याणपुर स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू को पुलिस पूर्व में जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


कल्याणपुर नानकारी निवासी अमित वाल्मीकि का 17 वर्षीय बेटा सुमित 24 अप्रैल को पिता को छोड़ने के लिए बाइक से गया था। वापस लौटने पर मोहल्ले के पड़ोसी गुड्डू के साले को बाइक हल्की छू गई थी। इस पर दबंगों ने किशोर को लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट दिया था। इलाज के दौरान तीन दिन बाद 27 अप्रैल को उसने दम तोड़ दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी का खुलासा हुआ था। उसके सिर में नौ जगह हड्डियां टूटी थी और 12 से अधिक जगह गंभीर चोटें थी। कल्याणपुर इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी गुड्डू को पहले ही जेल भेज दिया गया था। फरार दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed