फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Two 10-gram gold coins stolen from Tanishq showroom, report filed

Kanpur: तनिष्क शोरूम से 10 ग्राम सोने के दो सिक्के चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Nov 2025 06:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Nov 2025 06:10 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Two 10-gram gold coins stolen from Tanishq showroom, report filed
किदवईनगर थाना - फोटो : अमर उजाला

किदवईनगर थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क शोरूम से दीपावली के दौरान 10 ग्राम सोने के दो सिक्के गायब हो गए। आवास-विकास तीन निवासी शोरूम के प्रबंधक सत्य प्रकाश तिवारी ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि धनतेरस के अवसर पर शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। उस दिन शोरूम सुबह सात बजे से देर रात तीन बजे तक खुला था। इसी दौरान किसी ने शोकेस से सोने के दो सिक्के चोरी कर लिए।

विज्ञापन


स्टॉक मिलाने पर चोरी की जानकारी हुई। एक सिक्का 24 और दूसरा 22 कैरेट का है। पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के साथ स्टाफ के लोगों से पूछताछ की है। ग्राहक बनकर आए किसी शातिर द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका है। किदवईनगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed