{"_id":"6041011b6f454d15d34d89c4","slug":"kanpur-troubled-by-the-in-laws-the-woman-gave-her-life-was-worried-about-the-daughter-s-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान, बेटी के भविष्य को लेकर रहती थी चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग महिला ने दी जान, बेटी के भविष्य को लेकर रहती थी चिंतित
Thu, 04 Mar 2021 09:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : prayagraj
कानपुर के ग्वालटोली के अहिराना में ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर संदीप गुप्ता की पत्नी स्वाती (26) ने बुधवार देर रात फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त उनकी बड़ी ननद घर पर मौजूद थीं। मूलरूप से मैनपुरी के हाजीपुर नेरा गांव निवासी अभिषेक की बहन स्वाती की शादी मई 2018 में संदीप गुप्ता से हुई थी।
एक डेढ़ साल की बेटी है। संदीप जनरलगंज स्थित एक कपड़े की फर्म में काम करता है। अभिषेक का आरोप है कि शादी के बाद से ही स्वाती की ननद ने सारे जेवर अपने पास रख लिए थे। जेठ राजीव ने भी पैतृक जमीन पर कब्जा कर रखा था। वह न तो राशन देता था और न ही रुपये।
जिसके चलते वह अपनी बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित रहती थी। ससुरालवाले भी उसे काफी प्रताड़ित करते थे। बुधवार को भी पति-पत्नी में कहासुनी हुई। पति के काम पर जाने के बाद उसने फंदे से लटककर जान दे दी। ग्वालटोली इंस्पेक्टर केके दीक्षित ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।