{"_id":"613ece79a17f180e055deea1","slug":"kanpur-trial-of-traffic-diversion-at-bada-chauraha-today-applicable-from-9-am-to-12-am-and-from-5-to-7-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: आज फिर बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल, सुबह 9 से 12 और शाम को 5 से 7 बजे तक लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: आज फिर बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल, सुबह 9 से 12 और शाम को 5 से 7 बजे तक लागू
Mon, 13 Sep 2021 09:43 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:43 AM IST
सार
कानपुर में आज फिर से पांच घंटे ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। ट्रैफिक डायवर्जन सुबह 9 बजे से 12 और शाम को 5 बजे से 7 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
शाम को कुछ ऐसी होती है शहर की हालत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बड़ा चौराहा पर भूमिगत मेट्रो स्टेशन निर्माण के लिए सोमवार को एक बार फिर पांच घंटे ट्रैफिक डायवर्जन का ट्रायल किया जाएगा। रविवार को उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) और यातायात पुलिस ने इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
बड़ा चौराहा पर दो साल के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाना है। मेट्रो रेल के पीआरओ ने बताया कि पिछले दिनों बड़ा चौराहा पर ट्रैफिक डायवर्जन के ट्रायल के दौरान आई दिक्कतों को दूर करते हुए संशोधित प्लान तैयार किया गया है।
यातायात पुलिस के निर्देश पर चेतना चौराहे पर सड़क चौड़ी की गई है। अस्थायी डिवाइडर हटा दिया गया है। कुछ पोल भी हटाए गए हैं। दोबारा परीक्षण के लिए 13 सितंबर को दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम 5 बजे से शाम 7 बजे तक पूर्व निर्धारित ट्रैफिक डायवर्जन प्लान का ट्रायल किया जाएगा।