फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Travel by metro from July to Central, from November to Naubasta

Kanpur: जुलाई से सेंट्रल तक, नवंबर से नौबस्ता तक करें मेट्रो में सफर, UPMRC ने किया ये दावा

Wed, 13 Mar 2024 11:46 PM IST
शिखा पांडेय मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Mar 2024 11:46 PM IST
सार

कानपुर में अभी आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो चल रही है। यात्री जुलाई से सेंट्रल तक और नवंबर से नौबस्ता तक मेट्रो में सफर कर सकेंगे।

विज्ञापन
Kanpur: Travel by metro from July to Central, from November to Naubasta
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी से मोतीझील के बीच दौड़ रही मेट्रो जुलाई से सेंट्रल स्टेशन तक चलने लगेगी। इतना ही नहीं नवंबर से नौबस्ता तक मेट्रो चलाने की तैयारी है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि बचे हुए सेक्शन में निर्माण तय समय-सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। कॉरिडोर-2 में रावतपुर से डबल पुलिया तक बनने वाले भूमिगत सेक्शन का भी काम शुरू हो गया है। डबल पुलिया से बर्रा-8 तक बनने वाले एलिवेटेड मेट्रो निर्माण के लिए भी जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कॉरिडोर-2 में मार्च 2026 तक मेट्रो संचालन की तैयारी है।

विज्ञापन

विज्ञापन


तात्या टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) ने बुधवार दोपहर में मकरावटगंज से 420 मीटर दूर चुन्नीगंज भूमिगत मेट्रो स्ट्रेशन तक डाउन लाइन सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया। टीबीएम के चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन में दीवार तोड़कर बाहर आते ही यूपीएमआरसी के एमडी सहित अन्य अधिकारियों, ठेकेदार कंपनी के अधिकारियों, कर्मियों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। नाना टीबीएम पहले ही यह काम पूरा कर चुकी है। इस प्रकार मकरावटगंज से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक अप और डाउन मेट्रो लाइन के लिए सुरंग का निर्माण पूरा हो गया है। चार किलोमीटर लंबे इस भूमिगत रूट में चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशनों का निर्माण भी अंतिम चरण में है। मेट्रो मकरावटगंज से ही भूमिगत सेक्शन में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएमआरसी के एमडी ने कहा कि मोतीझील के बाद नौबस्ता जा रही मेट्रो ट्रेन इसी सुरंग के जरिये भूमिगत सेक्शन में प्रवेश करेगी। उधर, कानपुर सेंट्रल से नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो सुरंगों का निर्माण भी अगले महीने पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बीआईसी और सीएसए की जमीन मिलने में हुई देरी के बावजूद हमने समय से परियोजना का सबसे अहम पड़ाव पार कर लिया है। चुन्नीगंज और नयागंज के बीच का मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। निर्माण को गति देने और समय की बचत के लिए सुरंग निर्माण के साथ ही स्टेशनों के निर्माण, सिग्निलिंग आदि सिस्टम भी स्थापित किए जा रहे हैं। कॉरिडोर-1 के कानपुर सेंट्रल-ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत सेक्शन और बारादेवी-नौबस्ता उपरिगामी सेक्शन पर भी सिविल निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूपीएमआरसी के पीआरओ पंचानन मिश्रा ने दावा किया है कि सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो जुलाई में तो नौबस्ता तक नवंबर चलने लगेगी।

 

कॉरिडोर-2 में निर्माण कार्यों का लिया जायजा
मकरावटगंज से चुन्नीगंज तक सुरंग निर्माण पूरा होने से पहले यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने मेट्रो के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) के निर्माण कार्यों की तैयारियों का जायजा लिया। वे काकादेव और डबल पुलिया भूमिगत स्टेशनों के निर्माण स्थल पर गए। उन्होंने कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) के कानपुर सेंट्रल- ट्रांसपोर्ट नगर भूमिगत सेक्शन के अंतर्गत कानपुर सेंट्रल स्टेशन और चुन्नीगंज- नयागंज भूमिगत सेक्शन के चुन्नीगंज स्टेशन का भी दौरा किया। निर्माण कार्यां की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।
 

जूही हमीरपुर रोड पर दबे चैंबर किए जाएंगे ऊंचे:एमडी
एमडी ने बताया कि जूही हमीरपुर रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड मेट्रो स्थल की ग्रीनबेल्ट में दबे चैंबर ऊंचे किए जाएंगे। गहरी सीवर लाइन की सफाई सुचारू रूप से हो सकेगी। जूही से नौबस्ता तक मेट्रो रूट में सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है। बैरिकेडिंग भी कम की हैं। कॉरिडोर-2 के भूमिगत हिस्से का निर्माण शुरू हो गया है और एलिवेटेड सेक्शन के टेंडर जल्द स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed