फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Transport fair to be held at the RTO office on the 31st tax defaulters to receive relief on penalties

कानपुर: आरटीओ कार्यालय में 31 को परिवहन मेला, टैक्स बकाएदारों को मिलेगी जुर्माने में छूट, मिलेंगी ये सुविधाएं

Fri, 30 Oct 2026 03:47 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 30 Oct 2026 03:47 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर आरटीओ कार्यालय में आचार संहिता के चलते निरस्त हुआ बहुप्रतीक्षित परिवहन मेला अब 31 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस मेले का मुख्य उद्देश्य वाहन स्वामियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

विज्ञापन
Kanpur Transport fair to be held at the RTO office on the 31st tax defaulters to receive relief on penalties
आरटीओ कानपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में आचार संहिता के चलते निरस्त हुआ परिवहन मेला अब 31 अक्तूबर को आरटीओ कार्यालय में लगेगा। पहले इसका आयोजन 23 अक्तूबर को प्रस्तावित था, लेकिन शिक्षक एमएलसी चुनाव के कारण इसे टाल दिया गया था। मेले में वाहन स्वामियों की समस्याओं का समाधान करने के साथ बकाया कर की वसूली पर जोर रहेगा।

विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। लंबे समय से कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों से संपर्क कर उन्हें बकाया चुकाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके लिए जुर्माना में छूट और वन-टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के विकल्पों की जानकारी भी दी जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

वाहन स्वामियों को मिलेगी सहूलियत
मेले में वाहन स्वामियों के मोबाइल नंबर अपडेट किए जाएंगे। साथ ही ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस), वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (आरवीएसएफ), ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर (एडीटीसी), ड्राइविंग ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक इंस्टीट्यूट (डीटीटीआई) और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) से जुड़ी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। विभाग का उद्देश्य वाहन स्वामियों को सहूलियत देने के साथ राजस्व वसूली बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed