{"_id":"6af8a1b6fac743713f0c093a","slug":"kanpur-trains-remain-crowded-even-after-chhath-number-of-special-train-trips-increased-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: छठ के बाद भी ट्रेनों में भीड़, स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, ये रही पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: छठ के बाद भी ट्रेनों में भीड़, स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, ये रही पूरी जानकारी
Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:37 PM IST
सार
Kanpur News: दानापुर और मालदा की विशेष ट्रेनें कानपुर से गुजरेंगी। जिसका ठहराव गोविंदपुरी पर मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छठ पूजा के बाद बिहार और पूर्वांचल से दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन और फेरों में विस्तार किया है। इसके तहत दानापुर और मालदा टाउन से दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। गाड़ी संख्या 04054 नई दिल्ली-हावड़ा विशेष ट्रेन 14, 16 और 18 नवंबर को चलेगी। वापसी में 04053 हावड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 16, 18 और 20 नवंबर को संचालित होगी। इन ट्रेनों के गोविंदपुरी स्टेशन पर ठहराव से कानपुर के यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
गाड़ी संख्या 03231 दानापुर-आनंद विहार एकतरफा पूजा विशेष ट्रेन 17 नवंबर को दोपहर तीन बजे दानापुर से रवाना होगी। आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर और प्रयागराज होते हुए 18 नवंबर की रात 2:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 2:35 बजे रवाना होकर गाजियाबाद होते हुए दोपहर 12:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

Trending Videos
मालदा टाउन-शकूरबस्ती के दो-दो फेरे
गाड़ी संख्या 03439 मालदा टाउन-शकूरबस्ती छठ विशेष ट्रेन 16 और 21 नवंबर को सुबह 10 बजे मालदा टाउन से चलेगी। पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और सूबेदारगंज होते हुए अगले दिन सुबह 6:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। पांच मिनट बाद रवाना होकर टूंडला और दिल्ली होते हुए शाम पांच बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03440 शकूरबस्ती-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 17 और 22 नवंबर को शाम 6:50 बजे शकूरबस्ती से चलेगी। अगले दिन रात 1:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचकर 1:35 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन रात 1:45 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।