फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic will diverted today for idol immersion and Dussehra traffic diverted parking has been created

Kanpur: मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर आज बदला रहेगा यातायात, डायवर्ट किया गया ट्रैफिक…बनाई गई पार्किंग

Thu, 02 Oct 2025 09:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Oct 2025 09:58 AM IST
सार

Kanpur News: दशहरा मेला और मृर्ति विसर्जन को  शहर के कई क्षेत्रों का यातायात बदला हुआ रहेगा। यातायात विभाग की ओर से कई जगह वाहनों की पार्किंग के स्थल बनाए गए हैं। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था भीड़भाड़ को व्यवस्थित करने और जाम की समस्या को देखते हुए की जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur Traffic will diverted today for idol immersion and Dussehra traffic diverted parking has been created
कानपुर ट्रैफिक डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दशहरा मेला और मूर्ति विसर्जन  के चलते गुरुवार को  शहर में कई थानों पर डायवर्जन किया गया है। परेड और आसपास के क्षेत्रों का यातायात बदला हुआ रहेगा। यहां शाम पांच बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। वहीं, विसर्जन समाप्ति होने तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। पुलिस ने लोगों से जाम की स्थिति से बचने के लिए निर्धारित रूट के पालन की अपील की है।

विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार ने बताया कि कल्याणपुर से अर्मापुर की ओर भारी और मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें जरीब चौकी–फजलगंज–विजयनगर होते हुए भौंती की ओर डायवर्ट किया जाएगा। कल्याणपुर से बारा सिरोही नहर की ओर भारी व मध्यम वाहन नहीं जा सकेंगे। इनके लिए शताब्दी नगर–गंगागंज क्रॉसिंग से भौंती तक का मार्ग तय किया गया है।

विज्ञापन

भारी व मध्यम वाहनों की एंट्री नहीं होगी
कंपनीबाग से आने वाला यातायात रेव थ्री तिराहे से भैरोघाट–ग्रीनपार्क चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा। वाहनों को आभा नर्सिंगहोम मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। उन्नाव की ओर से आने वाला यातायात गंगा बैराज से कर्बला की ओर नहीं मुड़ेगा बल्कि सीधे यशकोठारी चौराहे से सिंहपुर तिराहे से निकाला जाएगा। मंधना चौराहा से गंगा बैराज की ओर भारी व मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गंगाबैराज चौकी व गंगाघाट थाना (उन्नाव) से भी भारी व मध्यम वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

यहां डायवर्ट किया गया ट्रैफिक

  • लालइमली चौराहे से कोई भी वाहन परेड की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें सिल्वर्टन तिराहा से होते हुए रवाना किया जाएगा।
  • एमजी कॉलेज चौराहे से कोई भी वाहन नवीन मार्केट की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें ग्रीनपार्क चौराहे से होते हुए भेजा जाएगा।
  • बडा चौराहा से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहन मेस्टन रोड, मूलगंज चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
  • चेतना चौराहे से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं पाएंगे। उन्हें मेघदूत तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।
  • मेघदूत तिराहे से कोई भी वाहन बड़ा चौराहा की तरफ नहीं जा सकेंगे। वाहनों को वीआईपी रोड, सरसैया घाट की तरफ से भेजा जाएगा।
  • यतीमखाना चौराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा पाएंगे। ये वाहन लालइमली चौराहा से होते हुए जा सकेंगे।
  • लैंडमार्क तिराहे से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। उन्हें बड़ा चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।
  • कोतवाली से कोई भी वाहन परेड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन बड़ा चौराहा या मूलगंज चौराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन

यहां बनाई गई पार्किंग

  • परेड चौराहा स्थित क्रिस्टल पार्किंग।
  • चेतना चौराहा से सरसैया घाट चौराहे की बीच बनी पार्किंग।
  • नगर निगम इंटर कॉलेज के पास पार्किंग।
  • एमजी कॉलेज चौराहे के पास मिल की जमीन।
  • उर्सला अस्पताल रोड के किनारे।
  • जीआईसी कॉलेज पार्किंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed