फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic TI aggressive conduct brandishing  baton and hurling abuses in the middle of an intersection

Kanpur: बीच चौराहे पर ट्रैफिक TI का डंडा-गालियों  वाला एक्शन, ऑटो चालक पर बरसाईं लाठियां, उठे गंभीर सवाल

Wed, 22 Jul 2026 04:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 04:16 PM IST
सार

Kanpur News: नौबस्ता चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा एक ऑटो चालक पर डंडे से प्रहार करते और अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Traffic TI aggressive conduct brandishing  baton and hurling abuses in the middle of an intersection
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर कमिश्नरेट के नौबस्ता चौराहे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश मिश्रा कथित तौर पर एक ऑटो चालक पर बीच चौराहे पर डंडे से प्रहार करते और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद राहगीर भी घटना देखकर हैरान नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कराना पुलिस की जिम्मेदारी है, लेकिन कार्रवाई कानून के दायरे में और गरिमापूर्ण तरीके से होनी चाहिए।

विज्ञापन
Trending Videos





कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ
हालांकि, वायरल वीडियो की परिस्थितियां, घटना से पहले क्या हुआ और वीडियो का पूरा संदर्भ क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस की ओर से भी इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले की वास्तविक स्थिति जांच और आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed