फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur traffic police challans issued to 3210 vehicles for rule violations and drivers sensitized

Kanpur: यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नियमों की अनदेखी पर 3210 वाहनों के कटे चालान, चालकों को किया जागरूक

Tue, 28 Jul 2026 02:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 28 Jul 2026 02:16 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाकर 3210 वाहनों के चालान काटे हैं। इस दौरान ओवरस्पीड, रांग साइड ड्राइविंग, बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और हूटर लगे वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Kanpur traffic police challans issued to 3210 vehicles for rule violations and drivers sensitized
कानपुर पुलिस का चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में यातायात पुलिस ने रविवार-सोमवार को शहर में सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ओवरस्पीड में फर्राटा भर रहे 277 वाहनों समेत 3210 का चालान काटा गया। साथ ही, हाईवे और प्रमुख मार्गों पर सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया गया। चालकों को वाहन सही स्थान पर पार्क करने, सीट बेल्ट और हेलमेट के उपयोग सहित यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान नौबस्ता सागर हाईवे, राष्ट्रीय राजमार्ग और गंगा बैराज मार्ग पर ओवरस्पीड के खिलाफ चलाए गए अभियान में 277 वाहनों का चालान किया गया। इनमें हाईवे पर 168, नौबस्ता सागर मार्ग पर 53 और गंगा बैराज मार्ग पर 56 वाहन शामिल रहे। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 317 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Trending Videos

नियमों के उल्लंघन पर 2933 वाहनों के चालान
इनमें यातायात पुलिस ने 81 और क्रिटिकल कॉरिडोर वाली टीम ने 236 वाहनों का चालान किया। वहीं, इससे पहले रविवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 2933 वाहनों के चालान किए गए। इनमें 242 रांग साइड, 159 ट्रिपल राइडिंग, 83 बिना हेलमेट और 2449 अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले शामिल हैं। हूटर और मॉडिफाई साइलेंसर पर 430 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, ड्रिंक एंड ड्राइव में 77 वाहनों के चालान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed