फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic jams overflowing onto the streets in Kalyanpur DCPs raid exposes the chaos

Kanpur: कल्याणपुर में सड़कों पर छलक रहे जाम, डीसीपी के छापे में खुली पोल; अराजकता पर चौकी इंचार्जों की क्लास

Sat, 17 Jan 2026 12:28 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 17 Jan 2026 12:28 PM IST
सार

Kanpur News: डीसीपी पश्चिम ने बताया कि शराब की दुकान में अवैध कैंटीन की रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजी जाएगी। थाना प्रभारियों को निर्देश हैं कि सड़कों पर शराब पीने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Kanpur Traffic jams overflowing onto the streets in Kalyanpur DCPs raid exposes the chaos
कल्याणपुर में डीसीपी का औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर में शराब ठेके के बाहर जाम छलक रहे हैं। शुक्रवार को डीसीपी ने कुछ दुकानों का निरीक्षण किया। एक दुकान पर बाहर शराब पीते कई लोग मिले। जबकि एक में अवैध कैंटीन चलती मिली। डीसीपी ने दुकान के कर्मचारियों और संबंधित चौकी इंचार्जों को भी फटकार लगाई। उन्होंने अनियमितता की रिपोर्ट आबकारी विभाग को भेजने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

डीसीपी पश्चिम कासिम आबिदी सबसे पहले टीम के साथ पनकी रोड चुंगी चौराहे पर पहुंचे। वहां देशी और अंग्रेजी शराब ठेकों के बाहर सड़क किनारे ही लोग जाम छलकाते मिले। अराजकता देख डीसीपी का पारा चढ़ गया। उन्होंने पनकी रोड चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर मौजूद शराबियों के वाहन के चालान कटवाए और भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Kanpur Traffic jams overflowing onto the streets in Kalyanpur DCPs raid exposes the chaos
कल्याणपुर में डीसीपी का औचक निरीक्षण - फोटो : amar ujala


चौकी प्रभारी के खिलाफ होगी विभागीय कार्रवाई
इसके बाद बारासिरोही स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। यहां लोग बाहर शराब पीते मिले। उनके लिए अस्थाई रूप से इंतजाम किया गया था। निरीक्षण के दौरान शराब ठेके के भीतर अवैध रूप से कैंटीन संचालित होती मिली। डीसीपी ने थाना प्रभारी और एसीपी को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट तैयार कर आबकारी विभाग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर दोबारा कैंटीन चलती मिली, तो संबंधित चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed