फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic diversions come into effect this evening due to the Jhulelal procession

कानपुर: आज शाम से ट्रैफिक डायवर्जन लागू, झूलेलाल शोभायात्रा के चलते व्यवस्था, इन रास्तों पर संभलकर निकलें

Tue, 25 Aug 2026 12:04 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 25 Aug 2026 12:04 PM IST
सार

Kanpur News: भगवान श्री झूलेलाल महोत्सव की शोभायात्रा के चलते कानपुर यातायात पुलिस ने शहर में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। मंगलवार शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रामबाग, ब्रह्मनगर, जरीब चौकी, पी रोड, गुमटी नंबर पांच और अशोक नगर की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित रहेंगे। 

विज्ञापन
Kanpur Traffic diversions come into effect this evening due to the Jhulelal procession
कानपुर ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर में मंगलवार की शाम आप निकलने वाले हैं तो पहले अपना रूट जरूर देख लें। भगवान श्री झूलेलाल महोत्सव और शोभायात्रा के चलते 25 मार्च की शाम चार बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन

इस दौरान रामबाग, ब्रह्मनगर चौराहा, ईदगाह तिराहा, जरीब चौकी, पी रोड, गुमटी नंबर पांच और अशोक नगर की ओर जाने वाले वाहनों के रास्ते बदले रहेंगे यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को अलर्ट करते हुए कहा है कि डायवर्जन वाले मार्गों से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। समय रहते रूट नहीं बदला तो वाहन चालक जाम में फंस सकते हैं।

विज्ञापन

रामबाग से ब्रह्मनगर की ओर नहीं जाएंगे वाहन
रामबाग से ब्रह्मनगर चौराहे की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। ऐसे वाहन बजरिया और चुन्नीगंज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, ईदगाह तिराहा से भी ब्रह्मनगर चौराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यहां से आने वाले वाहन बेनाझाबर या चुन्नीगंज तिराहा होकर जा सकेंगे।

जरीब चौकी से पी रोड का रास्ता बंद
जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन पी रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। यातायात पुलिस ने इन्हें संगीत टॉकीज तिराहा से होकर वैकल्पिक मार्ग से निकलने की सलाह दी है।

विज्ञापन

गुमटी नंबर पांच से अशोक नगर और ब्रह्मनगर की ओर भी रोक
गुमटी नंबर पांच से आने वाले वाहन अशोक नगर की ओर नहीं जा सकेंगे। इन्हें ओम बिल्डिंग चौराहे से बाएं मुड़कर आगे जाना होगा। वहीं, गुमटी नंबर पांच से ब्रह्मनगर जाने वाले वाहनों को हर्ष नगर पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर रास्ते गंतव्य तक पहुंचना होगा। वहीं, बनारसी चाय की दुकान से भी ब्रह्मनगर चौराहे की ओर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी।

जाम से बचना है, तो निकलने से पहले तय कर लें रूट
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शाम चार बजे के बाद इन इलाकों में जाने से पहले वैकल्पिक मार्ग की जानकारी कर लें। खासकर कार्यालय, बाजार या अन्य जरूरी काम से निकलने वाले लोग समय से घर से निकलें और प्रतिबंधित मार्गों की ओर जाने से बचें, ताकि जाम में फंसकर परेशानी का सामना न करना पड़े।यातायात संबंधी किसी भी परेशानी के लिए वाहन चालक ट्रैफिक कंट्रोल रूम के नंबर 9305104340 और ग्रीन कॉरिडोर सेल के नंबर 9454402413 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed