फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Traffic Congestion from Naubasta Bypass to Galla Mandi to End Tender Approved for Road Widening

Kanpur: नौबस्ता बाईपास से गल्ला मंडी तक खत्म होगा जाम; सड़क चौड़ीकरण के लिए टेंडर मंजूर, 6.49 करोड़ होंगे खर्च

Sat, 04 Apr 2026 11:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 04 Apr 2026 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नौबस्ता से गल्ला मंडी तक पांच किमी सड़क को साढ़े दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। मेट्रो कार्य पूरा होने के बाद एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिससे लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Kanpur Traffic Congestion from Naubasta Bypass to Galla Mandi to End Tender Approved for Road Widening
नौबस्ता बाईपास पर लगा जाम - फोटो : Amar ujala

विस्तार

कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में नौबस्ता चौराहे से गल्ला मंडी तक सड़क चौड़ीकरण के टेंडर को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। पांच किलोमीटर लंबी चार-लेन की यह सड़क साढ़े दस मीटर चौड़ी होने से रोज एक लाख से ज्यादा लोगों को जाम से राहत मिलेगी। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में नौबस्ता बाईपास से पांच किलोमीटर दूर गल्ला मंडी के पास स्थित नौबस्ता मेट्रो स्टेशन तक सड़क डिवाइडर के दोनों तरफ साढ़े सात-साढ़े सात मीटर चौड़ी है।

विज्ञापन

एनएचएआई ने इसे डिवाइडर के दोनों तरफ तीन-तीन मीटर और चौड़ा करने के लिए तीन साल पहले प्रस्ताव तैयार कर सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भेजा था जिसे ढाई साल पहले मंजूरी मिल गई थी। इसके बाद टेंडर कराए गए पर उस समय इस रूट में मेट्रो एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के चलते ठेकेदार कंपनियों ने रुचि नहीं दिखाई थी। नौबस्ता तक मेट्रो कार्य पूरा होने के बाद पुन: टेंडर कराए गए। इस कार्य के लिए एबी कंस्ट्रक्शन कंपनी चयनित हुई है।

विज्ञापन

जल्द कंपनी से अनुबंध कर कार्यादेश जारी होगा
इस कार्य की अनुमानित लागत 6.49 करोड़ रुपये है। उधर, सांसद रमेश अवस्थी की पहल पर केंद्र सरकार ने नौबस्ता चौराहे से करीब पांच किलोमीटर तक फोरलेन सड़क निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 18 मार्च को ठेकेदार कंपनी का चयन हो गया है। एनएचएआई केे प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि नौबस्ता बाईपास से नौबस्ता मेट्रो स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के लिए जल्द कंपनी से अनुबंध कर कार्यादेश जारी कर दिया जाएगा।

Kanpur Traffic Congestion from Naubasta Bypass to Galla Mandi to End Tender Approved for Road Widening
नौबस्ता बाईपास पर लगा जाम - फोटो : Amar ujala

इन इलाकों को मिलेगा सीधा लाभ
इस सड़क के चौड़ीकरण से बिनगवां, यशोदानगर, पशुपतिनगर, हंसपुरम, आवास विकास, नौबस्ता, किदवईनगर, बसंत विहार समेत कई क्षेत्रों के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिलने के साथ आवागमन तेज और सुरक्षित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed