{"_id":"6903865b54c052cd990ebd07","slug":"kanpur-track-laying-from-baradevi-to-naubasta-completed-four-crossovers-also-completed-2025-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बारादेवी से नौबस्ता तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा, चार क्रॉसओवर भी तैयार किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बारादेवी से नौबस्ता तक ट्रैक बिछाने का काम पूरा, चार क्रॉसओवर भी तैयार किए गए
Thu, 30 Oct 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 30 Oct 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
मेट्रो ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा
- फोटो : अमर उजाला
यूपीएमआरसी ने गुरुवार को बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन में अप और डाउन ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा कर लिया। चार क्रॉसओवर भी तैयार कर लिए गए हैं जो ट्रेन संचालन में अहम भूमिका निभाएंगे। 5.3 किलोमीटर लंबे इस सेक्शन में पांच स्टेशन बारादेवी, किदवईनगर, बसंत विहार, बौद्धनगर, नौबस्ता आते हैं। बारादेवी और नौबस्ता स्टेशनों पर दो-दो क्रॉसओवर तैयार किए गए हैं। इनमें नौबस्ता स्टेशन पर बना एक सीजर क्रॉसओवर भी शामिल है। क्रॉसओवर के जरिए ही ट्रेनें ट्रैक या दिशा बदल पाती हैं जिससे परिचालन अधिक सुगम बनता है।
विज्ञापन
मेट्रो ट्रैक बिछाने का कार्य पूरा
- फोटो : अमर उजाला
एलिवेटेड ट्रैक पूरा होने के साथ ही कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप तक तीन किलोमीटर लंबे भूमिगत हिस्से में भी पटरी बिछाने का काम शुरू हो गया है। साथ ही सिग्नलिंग, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल सिस्टम इंस्टॉलेशन का कार्य भी समानांतर रूप से चल रहा है ताकि समय की बचत हो सके। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार के अनुसार आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक सेवाओं के विस्तार के बाद अब टीम नौबस्ता तक मेट्रो पहुंचाने में जुटी है।