मनमानी: बिना अनुमति बना दिया 17 लाख का शौचालय, बिल पास नहीं करने पर दो सचिवों को हटाया, DPRO ने कही ये बात
Kanpur News: चकरपुर स्कूल में बिना किसी वित्तीय स्वीकृति के 17 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय खड़ा कर दिया गया है। भुगतान के बिल पास न करने पर दो सचिवों का तबादला कर दिया गया, जबकि मामला अब डीएम और सीडीओ की चौखट तक पहुंच चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कल्याणपुर ब्लॉक के चकरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में बिना अनुमति के सामुदायिक शौचालय बनवा दिया गया। बिल पास न करने पर एक के बाद एक कर दो सचिवों का तबादला कर दिया गया। पहले से शौचालय होने के बावजूद 17 लाख से बना यह दूसरा शौचालय जिले में चर्चा का विषय है।
निर्माण से पहले कार्ययोजना, एस्टीमेट और तकनीकी वित्तीय स्वीकृति के नियमों का भी पालन नहीं किया गया। निर्माण के बिल सचिवों के पास पहुंचे तो उन्होंने भुगतान से इन्कार कर दिया। शिकायत पर डीपीआरओ मनोज कुमार ने जांच कराई। भुगतान न होने पर दो सचिवों का तबादला तक कर दिया गया। 2023-24 में शुरू हुए निर्माण को जनवरी 2024 में सचिव राकेश झा ने रुकवा दिया था।
दो वर्ष से भुगतान कराने की कोशिश कर रहे हैं अधिकारी
प्रधान की नाराजगी पर डीपीआरओ ने जांच कराई और सचिव राकेश झा को हटा दिया गया। उनकी जगह सचिव शैली राठौर को तैनात किया गया। इनके भी भुगतान से इन्कार करने पर तीसरे सचिव को नियुक्त किया गया। दो वर्ष से अधिकारी इस निर्माण का भुगतान कराने की कोशिश कर रहे हैं। जिलाधिकारी और सीडीओ तक शिकायत के बावजूद कुछ नहीं हुआ। इससे शौचालय शोपीस बना है।
सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट पर सचिवों को हटाया गया था। हालांकि, इसकी कोई स्वीकृति नहीं ली गई है। -मनोज कुमार, डीपीआरओ