फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Today the green and red teams will play in the finals, matches won by HAL, BPL, Royal Club

कानपुर: आज फाइनल में भिड़ेेंगी ग्रीन व रेड टीमें, एचएएल, बीपीएल, रॉयल क्लब ने जीते मैच

Fri, 26 Mar 2021 02:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 26 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur: Today the green and red teams will play in the finals, matches won by HAL, BPL, Royal Club
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ज्योति बाजपेई स्मारक अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में गुरुवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। ग्रीन व रेड टीम ने जीत दर्ज की। दोनों के बीच शुक्रवार को ग्रीनपार्क में फाइनल मुकाबला होगा। कमला क्लब में रेड टीम 49.3 ओवर में 254 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। येलो टीम 31 ओवर में 169 रन पर ही सिमट गई। ग्रीनपार्क में दूसरे मुकाबले में ब्लू टीम ने 43.5 ओवर में दस विकेट खोकर 194 रन बनाए। ग्रीन टीम ने 33.2 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य प्राप्त कर लिया। 
विज्ञापन


थ्रोबॉल सीनियर बालिका टीम का कैंप आज से
यूपी थ्रोबॉल सीनियर बालिका टीम का प्रशिक्षण कैंप 26 मार्च से 10 अप्रैल तक गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में लगेगा। कैंप का उद्घाटन कानपुर ओलंपिक संघ के सचिव रजत आदित्य दीक्षित व स्कूल की निदेशक आरती कटियार करेंगी। कैंप में यूपी बालिका टीम का चयन किया जाएगा। यह टीम 14 से 17 अप्रैल तक होने वाली सीनियर राष्ट्रीय बालिका चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। मुख्य प्रशिक्षक सुचिता सिंह, संजय कुमार होंगे। चयनकर्ता कानपुर थ्रोबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अनिल शर्मा होंगे। यह जानकारी संयुक्त सचिव सौरभ गौर ने दी।
विज्ञापन


कानपुर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में बाबूपुरवा बीपीएल मैदान पर चल रही दुर्गा बहादुर थापा मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को तीन मैच खेले गए। पहले मैच में एचएएल एरिया क्लब की टीम ने अच्युतम क्लब को 2-1 से हराया। दूसरे मैच में बीपीएल रेड की टीम ने विजय स्पोर्टिंग को 2-1 से हराया। तीसरे मैच में रॉयल क्लब ने डायमंड क्लब को 2-0 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ यशपाल केरा, रमाशंकर, सुरेंद्र सिंह रैयत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस मौके पर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह, डीबी थापा, शिव कुमार, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सेपक टकरा टीम में प्रांजल व मेघा का चयन
गोवा में 27 से 31 मार्च तक होने वाली 23वीं जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश टीम में सनिगवां निवासी प्रांजल वर्मा व बालिका टीम में किदवई नगर निवासी मेघा दुबे का चयन हुआ है। यह चयन बरेली में हुई राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है। बालिका टीम की प्रशिक्षिका घंटाघर की श्रद्धा सोनकर होंगी।

अग्रवाल समाज के होली मिलन समारोह रद्द 
अग्रवाल समाज की बैठक गुरुवार को मेस्टन रोड स्थित अग्रसेन स्मृति भवन में हुई। इसमेें तय हुआ कि अलग-अलग तारीखों पर होने वाले होली मिलन कार्यक्रम नहीं मनाए जाएंगे। यह निर्णय कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है। श्री महाराज अग्रसेन वंशज सभा का कार्यक्रम 29 मार्च, श्री अग्रवाल सभा का दो अप्रैल को, श्री अग्रसेन सभा लाल बंगला का चार को, श्री अग्रवाल समाज किदवई नगर का कार्यक्रम 29 मार्च को होना था। बैठक में आलोक अग्रवाल, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद अग्रवाल, उमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कराटे प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने जीते पदक
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, मोहाली में गुरुवार को संपन्न हुई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में शहर की अनंशी व दक्ष ने पदक जीते। 16 से 17 आयु वर्ग में रतनलाल नगर निवासी अनंशी ने अलग-अलग फाइट में स्वर्ण व रजत पदक जीते। दक्ष ने 12 से 13 आयु वर्ग में कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में एक हजार खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्ग में हिस्सा लिया था।

रोवर्स क्लब की टीम जीती 
कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग में साउथ मैदान पर हुए मैच में एसएस क्लब की टीम 40.3 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रोवर्स क्लब की टीम ने 25.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सत्यम दीक्षित ने 103 रनों की पारी खेली। पालिका पर वीनस क्लब की टीम 30.2 ओवर में 120 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वाईएमसीसी की टीम ने 7.3 ओवर में एक विकेट खोकर 125 रन बना लिए। क्राइस्ट चर्च मैदान पर स्टार क्लब की टीम ने 38 ओवर में नौ विकेट खोकर 258 रन बनाए। अमर क्लब की टीम 30.2 ओवर में 198 रन पर ऑलआउट हो गई।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed